आज का राशिफल 9 सितंबर, 2021- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

punjabkesari.in Thursday, Sep 09, 2021 - 07:34 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं।  आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। आप पूरी ऊर्जा के साथ अपने सभी कार्य पूरा करने में सक्षम होंगे। लोग आपके काम की प्रशंसा करेंगे।
उपाय- सूर्य को जल दें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। आज बच्चों का मन पढ़ाई में लगेगा। कारोबार में भी धन आगमन के योग बनते हैं। सभी योजनाएं सफल होंगी। नकदी धन की स्थिति मजबूत बनी रहेगी। आप आज सारे काम ऊर्जा और जोश के साथ करेंगे।
उपाय- खीर का सेवन करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। आज आपके लिए सफलता के मार्ग प्रशस्त होंगे। आपके सभी काम सफल होंगे। कारोबार में विस्तार होगा। विपक्षी दलों में आपकी सफलता के कारण आपके प्रति ईर्ष्या की भावना जन्म ले सकती है।
उपाय- हल्दी से तिलक करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। किसी काम को जल्दी समाप्त करने के लिए जोश में आकर कोई गलत तरीका न अपनाएं। इस प्रकार अकस्मात प्राप्त किया गया लाभ भविष्य में नुकसानदेह साबित हो सकता है। भाई या किसी मित्र से प्राप्त हुई सलाह मददगार साबित हो सकती है।
उपाय-  छोटे बहन भाइयों से विवाद को नजरअंदाज करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। आज आप अपने बौद्धिक बल के आधार पर अपने सभी कार्य पूरा करने में समर्थ रहेंगे। मित्रों के साथ मेलजोल बढ़ेगा। घर पर मेहमानों के आने से हंसी खुशी का माहौल बना रहेगा।
उपाय-  गणेश भगवान जी की आराधना कर उन्हें दुर्वा अर्पित करें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। आज आप काम को करने में जल्दबाजी दिखाएंगे। दोस्तों के साथ कहीं घूमने जाने की योजना बन सकती है। खर्चों की अधिकता के कारण नकदी धन की स्थिति कमजोर हो सकती है।
उपाय-  लक्ष्मी मां की आराधना करें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। वाहन धीमी गति से चलाएं, दुर्घटना के योग बनते हैं। किसी औजार का इस्तेमाल करते हुए सावधानी बरतें। दोस्त के साथ झगड़ा हो सकता है। बीती बातों को भूलकर आगे बढ़ना ही बेहतर रहेगा।
उपाय-  कानों में सोना धारण करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। आज मांगलिक कार्यों में अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है। परिवार में जमीन-जायदाद संबंधी मामलों को लेकर बहस हो सकती है। प्रॉपर्टी में निवेश करने से अभी बचें। अग्नि संबंधी कार्य करते हुए विशेष सावधानी बरतें।
उपाय- शनि चालीसा का पाठ करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। आज आप ऊर्जा और जोश से भरपूर महसूस करेंगे। मित्रों से मुलाकात होगी। वाहन चलाते हुए सावधानी बरतें। जल्दबाजी और उतावलेपन में आकर किए गए काम नकारात्मक परिणाम का कारण बन सकते हैं।
उपाय-  काले और नीले रंग से परहेज करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News