आज का राशिफल 13 अगस्त, 2021- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

punjabkesari.in Friday, Aug 13, 2021 - 07:26 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज का दिन काम के मामले में थोड़ा अस्त-व्यस्त रहेगा। नौकरीपेशा व्यक्तियों की सहकर्मियों के साथ बहस होने की सम्भावना है। विद्यार्थियों को परीक्षा में बेहतर परिणाम प्राप्त करने के लिए अतिरिक्त मेहनत की आवश्यकता होगी।
उपाय- गेंहू दान करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। व्यापारिक यात्रा करना आज नुकसानदायक सिद्ध हो सकता है। व्यापार में निवेश करने से पहले भली-भांति विचार अवश्य करें। माता की ख़राब सेहत में सुधार देखने को मिलेगा। व्यर्थ के वार्तालाप से खुद को दूर रखने का प्रयास करें।
उपाय- चांदी धारण करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। आज कुछ नई महत्वकांक्षाएं मन में जागृत होंगी। आय सामान्य रहेगी परन्तु खर्चों में वृद्धि होगी। घर के किसी वरिष्ठ सदस्य को श्वास सम्बन्धी परेशानी हो सकती है। अपने क्रोध पर काबू रखें।
उपाय- विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। व्यापारी वर्ग को आज अचानक धन लाभ होगा। विदेश में रहने वाले मित्र से बातचीत कर मन प्रसन्न होगा। कारोबार में नई तकनीक व मशीनरी के साथ काम शुरू करेंगे, जिस से लाभ की प्राप्ति होगी।
उपाय- चांदी का चौकोर टुकड़ा अपने पास रखें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। आपकी तार्किक क्षमता की आपके सभी मित्र प्रशंसा करेंगे। आज खुद के लिए समय निकाल पाने में सक्षम रहेंगे। कारोबार में आपके शत्रु परास्त होंगे। नौकरी में किसी बड़े काम की जिम्मेदारी आपको मिल सकती है।
उपाय- फिटकरी से दांत साफ़ करें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। आज का दिन आलस्य में निकलेगा। जीवनसाथी के साथ आज कोई कीमती वस्तु की खरीदारी कर सकते हैं। अविवाहित व्यक्तियों को विवाह सम्बन्धी कोई शुभ समाचार मिलने की सम्भावना है।
उपाय-  मंदिर में दही दान करें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। नौकरी में स्थानांतरण होने की सम्भावना है। भावनाओं में आकर किसी से कोई वायदा न करें। कुछ बनते कामों में अड़चने आने से आत्मविश्वास में कमी आयेगी। दाम्पत्य जीवन में सामंजस्य बना रहेगा।
उपाय- गणेश जी की आराधना करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। वाहन अथवा अचल संपत्ति को खरीदने का विचार बना सकते हैं। व्यापार में लाभ की प्राप्ति के लिए कुछ ठोस कदम उठाएंगे। रुके कार्यों में गति प्राप्त करेंगे। विद्यार्थियों को खेल कूद में कोई उपलब्धि मिलने की सम्भावना है।
उपाय- सरसों के तेल का दान करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। विचारों में अस्थिरता रहेगी। घर में मांगलिक कार्य का आयोजन होगा। सामाजिक मान-सम्मान में वृद्धि होगी। भाइयों के रिश्तों में मजबूती आयेगी। व्यापारिक मामलों में स्थिति उतार चढ़ाव से भरी रहेगी।
उपाय- लाल गुलाब शिवलिंग पर अर्पित करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News