आज का राशिफल 30 जुलाई, 2021- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

punjabkesari.in Friday, Jul 30, 2021 - 07:15 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। व्यापारिक परेशानियों में घर के वरिष्ठ सदस्य आपको सहयोग करेंगे और आपको उन परेशानियों से बाहर निकलने में मदद करेंगे। विद्यार्थी शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन उत्तम रहेगा।
उपाय-  गुड़ मंदिर में दान करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। अचल सम्पत्ति को खरीदने पर विचार करेंगे। आय में वृद्धि होगी परन्तु खर्चों में नियंत्रण नहीं रख पाएंगे। अविवाहित व्यक्तियों के लिए विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। माता के ख़राब स्वास्थ्य में सुधार दिखाई देगा।
उपाय- सोमवार का व्रत रखें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। दिन सकारात्मक विचारों से भरा रहेगा। अपने व्यापार में विस्तार करने के लिए अनुभवी व्यक्तियों के साथ विचार-विमर्श करेंगे। आज कुछ धन संचय करने में सफल रहेंगे। परिवार में सुख-शांति का वातावरण रहेगा।
उपाय- विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। पैतृक सम्पत्ति को लेकर परिवार के सदस्यों के बीच उलझने बढ़ेंगी। सरकारी कामकाज में रुकावटों का सामना करना पड़ सकता है। दाम्पत्य जीवन में सामंजस्य बना रहेगा। आज किसी को उधार न दें, वापसी मिलने की सम्भावना कम है।
उपाय- चांदी धारण करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों के साथ वाद-विवाद करने से बचें। वरिष्ठ अधिकारी आपके काम की प्रशंसा करेंगे। आपको नकद धन से प्रोत्साहित किया जा सकता है। जीवनसाथी को त्वचा सम्बन्धी कोई रोग होने की सम्भावना है।
उपाय- दुर्गा चालीसा का पाठ करें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। नौकरी में थोड़ी परेशानियों का समाना करना पड़ सकता है। आज किसी को भी कोई सलाह न दें। विद्यार्थी प्रतियोगी परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। दाम्पत्य जीवन सामान्य रहेगा।
उपाय- सफ़ेद गाय की सेवा करें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। मन धर्म-कर्म के कामों में लगेगा। बहुत दिनों पहले किसी को दिया हुआ उधार वापिस मिलेगा, जिस से आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। किसी बात को लेकर मन बेचैन हो सकता है।
उपाय- काले सफ़ेद तिल जल में प्रवाहित करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। आज पुराने बिगड़े रिश्तों को सुधारने के लिए उत्तम दिन है। नौकरी में कार्यों की अधिकता के कारण शारीरिक और मानसिक थकान महसूस करेंगे। कारोबार के लिए मशीनरी खरीदने का विचार बना सकते हैं।
उपाय- हनुमान चालीसा का पाठ करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। नई योजनाओं में काम शुरू करने के लिए आज का दिन उत्तम रहेगा। व्यवसाय में आपके द्वारा लिए गये कुछ महत्वपूर्ण निर्णय सही साबित होंगे। शाम को परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत करने का अवसर मिलेगा।
उपाय- सुंदरकांड का पाठ करें।
 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.goas.org.in


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News