आज का राशिफल 28 जुलाई, 2021- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

punjabkesari.in Wednesday, Jul 28, 2021 - 07:30 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। दिन उपलब्धियों से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। पदोन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। पिता के साथ मिल कर व्यापार के विस्तार की कुछ योजनाएं बनायेंगे। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा।
उपाय- सूर्य नमस्कार करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। पुराने अटके आर्थिक मामलों में गति प्राप्त होगी। संतान के भविष्य को लेकर चिंतित हो सकते हैं। विकट परिस्थिति में परिजनों का साथ मिलेगा। परिवार के सदस्यों के बीच सामंजस्य बना रहेगा।
उपाय- रात्रि में दूध का सेवन न करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। आज किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मिलने का अवसर मिलेगा। आय के स्त्रोत में वृद्धि होगी। विरोधी सक्रिय रहेंगे और वे आपके खिलाफ़ कोई षड़यंत्र रच सकते हैं परन्तु आप अपनी समझबूझ से उनके सभी प्रयासों को विफल कर देंगे।
उपाय- पीले रंग के वस्त्र धारण करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर धन खर्च होगा। अविवाहित व्यक्ति के लिए विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। कार्यक्षेत्र में अपने काम को लेकर सतर्क रहने की आवश्यकता है।
उपाय- सरस्वती माता की आराधना करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। कार्यक्षेत्र में अपने प्रतिस्पर्धियों से सतर्क रहने की आवश्यकता है। मौसमी बदलाव के कारण स्वास्थ्य में गिरावट दिखने को मिल सकता है। पारिवारिक विवादों से दूर रहने का प्रयास करें।
उपाय- छोटी कन्याओं का आशीर्वाद लें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। आज मेहमानों के आने से अनावश्यक खर्चा होगा। जिस कारण आर्थिक तंगी महसूस कर सकते हैं। त्वचा विकार होने की सम्भावना है। जीवनसाथी के साथ वैचारिक मतभेद हो सकता है।
उपाय- इत्र लगायें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। आज आलस्य के कारण कोई महत्वपूर्ण कार्य लंबित हो सकते हैं। घर में मांगलिक कार्यों में अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है। बेरोजगार व्यक्तियों को आज नौकरी मिलने की सम्भावना है।
उपाय- कुत्तों को भोजन दें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। नई प्रॉपर्टी को खरीदने के लिए प्रयासरत रहेंगे। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का सहयोग कम मिलेगा, जिस कारण कुछ महत्वपूर्ण कार्य पूर्ण नहीं होंगे। उच्च अधिकारियों के रोष का सामना करना पड़ सकता है।
उपाय- शनि चालीसा का पाठ करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। परिवार के सदस्यों के साथ अचल संपत्ति को लेकर चर्चा होगी परन्तु सब के विचार अलग होने के कारण किसी निष्कर्ष में नहीं आ पाएंगे। विद्यार्थियों को खेल-कूद के क्षेत्र में कोई उपलब्धि मिलने की सम्भावना है।
उपाय- लाल गुलाब शिवलिंग पर चढ़ाएं।
 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News