आज का राशिफल 25 जून, 2021- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

punjabkesari.in Friday, Jun 25, 2021 - 05:55 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, जिस कारण आज सभी कार्यों को बेहतर तरीके से पूर्ण करने में सक्षम होंगे। अपनी निजी समस्याओं के समाधान हेतु प्रयत्नशील रहेंगे। रुके सरकारी कार्य आज पूर्ण होंगे। दाम्पत्य जीवन में सामंजस्य बना रहेगा। 
उपाय- गुड़ दान करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। दिन समस्याओं से भरा होगा। मन में किसी बात को लेकर चिंता सतायेगी, जिस कारण मानसिक दबाव बढ़ेगा। अनिंद्रा के शिकार हो सकते हैं। व्यापार में लाभ प्राप्त करने के लिए अधिक परिश्रम करना होगा। माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हो सकते हैं।
उपाय- माता का आशीर्वाद लें। 

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। भाग्य का सहयोग मिलेगा, जो आपको आपके क्षेत्र में उन्नति दिलवाएगा। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। छात्र अपने करियर को लेकर उलझन में रहेंगे। व्यवसाय से जुड़ी कोई यात्रा करनी पड़ सकती है, जिस दौरान किसी सकारात्मक व्यक्ति से मुलाक़ात होगी। 
उपाय- पीपल के वृक्ष की सेवा करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में कम लगेगा। वे आज का अपना अधिकतर समय सोशल मीडिया में व्यतीत करेंगे। जरुरी कामों में जल्दबाजी करने से आर्थिक हानि होने की सम्भावना है। बहुत दिनों से अटका हुआ धन वापस मिलने की सम्भावना है। 
उपाय- जौ जल में प्रवाहित करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। भाई-बहन के बीच पुराने तनाव ख़त्म होंगे और वे एक-दूसरे के विचारों का सम्मान करेंगे। नौकरी में कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना पड़ेगा। प्रतियोगी परीक्षा में दिए गए परिणाम अनुकूल आयेंगे। व्यापार में सोच-समझ कर किया गया दीर्घकालीन निवेश लाभ देगा। 
उपाय- साबुत मूंग जल में प्रवाहित करें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे व्यक्तियों के लिए आज का दिन पिछले कुछ दिनों से बेहतर रहेगा। कुछ अनावश्यक वस्तुओं में पैसा व्यय होने से आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। जीवनसाथी के सहयोग से निजी जीवन खुशहाल रहेगा। 
उपाय- मंदिर में दही दान करें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। मन धार्मिक क्रियाकलापों में अधिक लगेगा। कारोबार में कुछ विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। निवेश के लिए आज का दिन अनुकूल नहीं है। पारिवारिक जीवन में समस्या रहेगी। संतान पक्ष से कोई सुखद समाचार मिल सकता है। 
उपाय- कानों में सोना धारण करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। अचल संपत्ति से जुड़े मामलों के लिए आज का दिन लाभकारी सिद्ध होगा। कोर्ट-कचहरी के कामों में सफलता प्राप्त हो सकती है। व्यापार में किसी भी प्रकार के निवेश से पूर्व  अनुभवी व्यक्ति से सलाह अवश्य लें। विद्यार्थी अपनी शिक्षा के प्रति गंभीर नज़र आयेंगे।
उपाय- शनि चालीसा का पाठ करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। परिवार का वातावरण सुखद रहेगा। आपके स्वास्थ्य में सुधार दिखने को मिलेगा। भाई और मित्रों का पूर्ण समर्थन मिलने से कुछ पुराने लंबित कार्यों को पूर्ण करेंगे। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं, दुर्घटना की सम्भावना है। 
उपाय- लाल गुलाब शिवलिंग पर चढ़ाएं।
       
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.goas.org.in


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News