आज का राशिफल 22 जून, 2021- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

punjabkesari.in Tuesday, Jun 22, 2021 - 12:52 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। व्यापार में कुछ सौदों को पूरा करने के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है। आज की गई मेहनत के पूर्ण परिणाम न मिलने से आत्मविश्वास में कमी आयेगी।
उपाय- गुड़ का दान करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। आज व्यापार में कुछ परेशानियों और अड़चनों का सामना करना पड़ेगा परन्तु अपने प्रयासों में कमी न आने दें, शीघ्र ही समय आपके अनुकूल होगा। व्यापारिक लेन-देन में सावधानी बरतें।
उपाय- चांदी धारण करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। आज किसी बात को लेकर परिवार के सदस्यों के साथ मनमुटाव हो सकता है। विवाह योग्य व्यक्तियों को आज कोई शुभ समाचार मिल सकता है। घर के किसी बुजुर्ग को श्वास सम्बन्धी समस्या हो सकती है।
उपाय- विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। अपने कारोबार के लिए विदेशी तकनीक को सीखने के लिए प्रेरित होंगे। किसी काम को अपरम्परागत तरीके से करने की कोशिश करेंगे, जिस कारण घर के सदस्यों के विरोध का सामना करना पड़ सकता है।
उपाय- माता सरस्वती की आराधना करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। नौकरी में अनैतिक कार्यों से दूर रहने का प्रयास करें वर्ना किसी बड़ी मुसीबत में फंस सकते हैं। परिवार के महत्वपूर्ण निर्णयों में घर के वरिष्ठ सदस्यों को सम्मिलित करने से सफलता की प्राप्ति अवश्य होगी।
उपाय- बड़े पत्तों वाले पौधे घर में न रखें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। नौकरी में लक्ष्यों को आसानी से पूर्ण कर लेने के कारण आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आज आय की स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा परन्तु खर्चों की अधिकता में कमी नहीं होगी।
उपाय- देसी घी मंदिर में दान करें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। आज अपने सकारात्मक विचारों से दूसरों को प्रभावित कर पाने में सक्षम होंगे। आज आत्ममंथन करने के लिए अनुकूल समय है। आप को अपने व्यक्तित्व में स्पष्टता लाने की आवश्यकता है।
उपाय- मंदिर में लाल रंग का तिकोना झंडा दान करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। व्यापार में किसी नये कार्य को प्रारंभ करने की प्रेरणा मिलेगी। पति-पत्नी के बीच किसी बाहरी व्यक्ति के कारण आपसी मतभेद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। व्यस्त दिन होने के बावजूद परिवार के लिए समय निकाल ही लेंगे।
उपाय- बादाम जल में प्रवाहित करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। नौकरी में अधिकारियों के साथ सम्बन्ध ख़राब हो सकते हैं। दूसरों के विवादों को सुलझाने की कोशिश में खुद ही विवादों में घिर सकते हैं। व्यापार में कुछ रुकावटों के बावजूद निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त कर लेंगे।
उपाय- मीठा बांटें।      
 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News