आज का राशिफल 17 जून, 2021- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

punjabkesari.in Thursday, Jun 17, 2021 - 12:46 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता बनी रहेगी। आज अपने सभी कार्यों को पूर्ण करना चाहते हैं तो अपने क्रोध में नियंत्रण रखना होगा। व्यापार में अधिक जोखिम न उठाये, आर्थिक हानि हो सकती है।
उपाय-  सूर्य को तांबे के लोटे में जल अर्पित करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। कारोबार में स्थिति तनावपूर्ण रहेगी। नकारात्मक विचारों को मन में न आने दें। कोई करीबी रिश्तेदार आपको अपनी बातों में उलझा कर लाभ उठाने का प्रयास करेगा, सावधान रहें।
उपाय- रात्रि में दूध का सेवन न करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। विद्यार्थियों को परीक्षा के परिणामों के लिए अभी थोड़ा ओर इंतज़ार करना पड़ेगा। कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा परन्तु कुछ नई चुनौतियों का सामना भी करना पड़ेगा।
उपाय- केले मंदिर में दान करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। पुराने विवादों और समस्याओं को सुलझाने में सफल रहेंगे। विद्यार्थियों का ध्यान पढ़ाई से हट कर मोबाइल या खेल कूद में अधिक लगेगा। शाम तक मानसिक और शारीरिक थकावट महसूस करेंगे।
उपाय- धूम्रपान न करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। अपने उच्च अधिकारियों के साथ अच्छा व्यवहार बना कर रखें वर्ना परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। बौद्धिक कार्यों से आय के साधनों में वृद्धि होगी। आज व्यापार में नई योजनाओं पर काम शुरू किया जा सकता है।
उपाय- फिटकरी से दांत साफ़ करें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ेगा, परन्तु जीवनसाथी से आर्थिक मदद मिल सकती है। मौसमी बदलाव के कारण स्वास्थ्य में गिरावट आयेगी। परिवार के साथ समय बिताने से मन को शांति मिलेगी।
उपाय- देसी घी का मंदिर में दान करें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। किसी अनजान व्यक्ति पर जरूरत से अधिक भरोसा करना परेशानी का कारण बन सकता है। घर में मेहमानों के आने से खर्चा बढ़ेगा। संतान से किसी शुभ समाचार को सुन कर मन प्रसन्न होगा।
उपाय- काला-सफ़ेद कम्बल मंदिर में दान करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। आज उत्साह से परिपूर्ण रहेंगे। दिन बेहतर रहेगा परन्तु दाम्पत्य जीवन में कुछ मतभेद होने की सम्भावना है। सामाजिक सम्मान में वृद्धि होगी। करियर में आगे बढ़ने के अवसर प्राप्त होंगे।
उपाय- परनिंदा से बचें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। किसी करीबी मित्र के द्वारा बोली गयी बात आपको आहत कर सकती है। व्यापार के सिलसिले में अच्छे परिणाम मिलेंगे। छोटे निवेश के लिए समय प्रतिकूल है। परिवार का वातावरण सुखद रहेगा।
उपाय- हनुमान जी को लाल रंग का चोला अर्पित करें।
 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.goas.org.in


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News