आज का राशिफल 3 मार्च, 2021- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

punjabkesari.in Wednesday, Mar 03, 2021 - 05:42 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। व्यापार में सही समय पर सही निर्णय लेने से सफलता प्राप्त होगी। व्यापारिक क्षेत्र में किसी प्रभावशाली व्यक्ति से संपर्क होगा, जो भविष्य में कुछ महत्वपूर्ण सौदे दिलवाने में मदद करेगा।
उपाय-  पिता का आशीर्वाद लें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। दिनचर्या में कुछ सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में अपना काम ईमानदारी से करने के कारण जल्दी ही वेतन में वृद्धि होने की सम्भावना है। माता की सलाह ले कर काम करने से सफलता अवश्य मिलेगी।
उपाय- सोमवार का व्रत रखें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। आज भाग्य हर क्षेत्र में आपका साथ देगा। संतान की उच्च शिक्षा के लिए नई योजनाएं बनाएंगे। व्यापार में विस्तार करेंगे जिस से आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा।
उपाय- पीला रुमाल अपने पास रखें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। सांझेदार के साथ कोई नया व्यापारिक अनुबंध बना सकते हैं। ससुराल पक्ष से कोई अप्रिय समाचार मिलने से मन विचलित हो सकता है। वाहन चलते समय सावधानी बरतने की जरुरत है।
उपाय- जौ जल में प्रवाह करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। अस्त-व्यस्त चीज़ों को श्रेणीबद्ध तरीके से सुलझाने का प्रयास करें, सफलता अवश्य मिलेगी। अपने विचारों को दूसरों के सामने सही से व्यक्त करने में परेशानी होगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से त्वचा विकार होने की आशंका है।
उपाय- दुर्गा चालीसा का पाठ करें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। युगल प्रेमियों के प्रेम सम्बन्ध उजागर होने से परिवार के सदस्यों के रोष का सामना करना पड़ेगा। नौकरी में आपकी योग्यता उभर कर उच्च अधिकारियों के सामने आएगी। माता और पत्नी के बीच किसी बात को लेकर वाद-विवाद होने की सम्भावना है।
उपाय- वस्त्र दान करें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। मन पूजा पाठ में अधिक लगेगा। संतान की तरफ से कोई खुशखबरी मिलेगी। यात्रा के योग बनते हैं, पर खर्चे अधिक रहेंगे। रुके कामों में गति मिलेगी। ननिहाल पक्ष से रिश्तों में मधुरता आएगी।
उपाय- सोना धारण करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। कुछ समय से चल रही कानूनी अड़चनें दूर होगी। जीवनसाथी से चल रहा तनाव दूर होगा। विद्यार्थियों को खेल-कूद में उपलब्धि मिलने की सम्भावना है। व्यापार में लक्ष्यों को पूरा करने का दबाव रहेगा।
उपाय- लोहा दान करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। कारोबार में मित्र के सहयोग से मनोवांछित लाभ प्राप्त होंगे। घर में मेहमानों का आना-जाना लगा रहेगा, पर किसी बिन बुलाए मेहमान के आने से परेशानी हो सकती है।
उपाय- लाल गुलाब शिवलिंग पर चढ़ाएं।     
 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट– www.goas.org.in


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News