आज का राशिफल 21 फरवरी, 2021- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

punjabkesari.in Sunday, Feb 21, 2021 - 06:25 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज भाग्य हर क्षेत्र में आपका साथ देगा। पति-पत्नी एक दूसरों की भावनाओं को समझेंगे और सम्मान देंगे। नौकरीपेशा व्यक्तियों को तरक्की मिलने की सम्भावना है।
उपाय- जल में गुड़ प्रवाहित करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। अविवाहित व्यक्तियों के विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। दूसरों के मामलों को सुलझाने में खुद का समय व्यर्थ करेंगे। पैसों के लेन-देन से बचें।
उपाय- सोमवार का व्रत रखें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। व्यापार में अपने घर के अनुभवी सदस्यों के मार्गदर्शन से कामयाबी हासिल करेंगे। जीवनसाथी कुछ महत्वपूर्ण कार्यों में सहयोग देगा। विद्यार्थियों को परीक्षा में अनुकूल परिणाम मिलेंगे।
उपाय- विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। मन में नकारात्मक विचार घर कर सकते हैं, जिस कारण व्यर्थ के भ्रम उत्पन्न होंगे। मन एकाग्र रखें और लक्ष्य बना कर काम करें। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में कम लगेगा। अनुसन्धान और मीडिया से जुड़े व्यक्तियों के लिए आज का दिन उत्तम रहेगा।
उपाय- तुलसी की माला धारण करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। अकस्माक कुछ ऐसी परेशानियां घेर सकती हैं, जिन पर आपने कभी विचार नहीं किया, जिसके चलते मानसिक तनाव हो सकता है। नौकरी में कार्य की अधिकता के चलते खुद को थका हुआ महसूस करेंगे।
उपाय- साबुत मूंग जल में प्रवाहित करें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। पति-पत्नी में आपसी सांमजस्य कम देखने को मिलेगा। किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है, अपने विवेक और समझदारी से आप स्थिति को संभाल सकते हैं। किसी भी प्रकार के निवेश से बचें।
उपाय- सफ़ेद चन्दन का तिलक लगाएं।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। नौकरी में परिवर्तन की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। व्यापार में प्रतिद्वंदी परेशानियां खड़ी कर सकते हैं। मौसम के बदलाव के कारण सर्दी-खांसी की समस्या का सामना करना पड़ेगा।
उपाय- कुत्तों को रोटी दें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। दिन की शुरुआत थोड़ी धीमी रहेगी। प्रॉपर्टी के कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। व्यापार में सांझेदार के साथ मिल कर कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे। कोर्ट-कचहरी के फैसले आपके हक में आएंगे।
उपाय- शनि चालीसा का पाठ करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। राजनीति में रुझान बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों के साथ किसी बात को लेकर बहसबाजी हो सकती है, अपनी वाणी में संयम रखें। कोई करीबी मित्र पैसों के मामलों में धोखा दे सकता है, सावधान रहें।
उपाय- लाल गुलाब शिवलिंग पर चढ़ाएं।
 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.goas.org.in

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News