आज का राशिफल 20 फरवरी, 2021- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

punjabkesari.in Saturday, Feb 20, 2021 - 05:59 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत और लगन की प्रशंसा उच्च अधिकारी करेंगे। पदोन्नति के रास्ते उजागर हो सकते हैं। व्यापार में आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। पिता की सेहत का ध्यान रखें।
उपाय-  गायत्री मंत्र का जाप करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। कुछ नए मित्र बनेंगे जिनके साथ आपका भावनात्मक स्तर पर रिश्ता जुड़ेगा। विवाह योग्य व्यक्तियों के लिए विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। विद्यार्थियों को थोड़ी मेहनत करके अनुकूल परिणाम प्राप्त हो सकते हैं।
उपाय- चांदी धारण करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए आज का दिन शुभ फलदायक रहेगा। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। अपने निर्धारित लक्ष्यों को आसानी से प्राप्त कर लेंगे। संतान के लिए कोई बड़ा और महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं।
उपाय- मंदिर में हल्दी रखें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। मन किसी बात को लेकर अशांत हो सकता है। ऐसे में अपनी माता के साथ बातचीत करने से मन को बल मिलेगा और आप सही निर्णय लेने में सक्षम होंगे। दूसरों के मामले में हस्तक्षेप न करें, खुद को नुकसान उठाना पड़ सकता है।
उपाय- नीले रंग के वस्त्र धारण न करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। आय के स्त्रोत में कमी आ सकती है इसलिए आज व्यापार में अधिक लाभ की आशा न करें। किसी से भी बातचीत के दौरान शब्दों का सही प्रयोग करें। नौकरी में स्थानांतरण हो सकता है।
उपाय- दुर्गा चालीसा का पाठ करें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। किसी भी कार्य में जल्दबाजी करने से बना बनाया काम बिगड़ सकता है इसलिए आज धैर्य और संयम से काम लें। माता और पत्नी के बीच वैचारिक मतभेद हो सकता है।
उपाय- इत्र लगाएं।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। दिन कुछ उलझनों से भरा रहेगा। पति-पत्नी के बीच किसी छोटी बात को लेकर बड़ा विवाद हो सकता है। किसी रिश्तेदार का घरेलू मामलों में हस्तक्षेप आग में घी का काम करेगा। अनिंद्रा की समस्या परेशान कर सकती है।
उपाय- गणेश जी की आराधना करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। आध्यात्म में रूचि बढ़ेगी। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल में घूमने का कार्यक्रम बन सकता है। कुछ जरुरी कार्य अपने आप बनते चले जाएंगे। अहंकार का भाव अपने मन में न आने दें।
उपाय- लोहा दान करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। दिन सकारात्मक ऊर्जा से भरा रहेगा। पुराने रुके कार्यों को गति प्राप्त होगी। धनोपार्जन में वृद्धि होगी। किसी को उधार दिया हुआ धन आज वापिस हो सकता है। स्कूल के मित्रों के साथ मुलाकात होगी, पुरानी बातें याद कर मन प्रसन्न होगा।
उपाय- मीठा बांटें।
 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News