आज का राशिफल 18 जनवरी, 2021- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

punjabkesari.in Monday, Jan 18, 2021 - 12:41 AM (IST)

 शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। दिन ऊर्जा से भरा रहेगा। सकारात्मक सोच से आप प्रगति की ओर अग्रसर होंगे। दोस्त के सहयोग से कुछ दिनों से रुके कार्यों को पूर्ण कर पाने में सफल रहेंगे। वाहन सुख प्राप्त होगा।
उपाय-  गायत्री मंत्र का जाप करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। धन की स्थिति को लेकर कुछ परेशानियां आ सकती हैं। पिछले दिनों से चल रही स्वास्थ्य की समस्या दूर होगी। सांझेदारी में व्यापार करने से नुकसान हो सकता है, सावधानी रखें।
उपाय- रात्रि में दूध का सेवन न करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। दिन जोश से भरा रहेगा। नौकरी में आ रही बाधा दूर होगी। विद्यार्थी उच्च शिक्षा के लिए आवेदन करेंगे। छोटी व्यावसायिक यात्रा में पैसा व्यय करना पड़ सकता है।
उपाय- पीपल के वृक्ष की सेवा करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। दोस्तों को दिया गया उधार आज वापिस मिलने की संभावना है। व्यापार में अचानक लाभ मिलेगा। घरेलू समस्या तनाव में ला सकती है।
उपाय- जौ जल प्रवाह करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। धन को लेकर योजना बनाएंगे। वाणी में संयम रखने की ज़रूरत है। बहन से मतभेद हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपकी लोकप्रियता आपको संकट में डाल सकती है। अविवाहित व्यक्तियों के लिए विवाह का प्रस्ताव आ सकता है।
उपाय- साबुत मूंग जल में प्रवाहित करें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। अनावश्यक ख़रीदारी से बचें। आलस्य के कारण किसी भी कार्य में मन नहीं लगेगा। कार्यक्षेत्र में महिला अधिकारी के साथ वाद-विवाद होने की सम्भावना है। शाम को किसी सामाजिक सम्मलेन में सम्मलित होने का अवसर मिलेगा।
उपाय- इत्र लगाएं।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। छोटी सी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच मतभेद शुरु हो सकता है। दिन भर मेहनत करने पर भी अंत में परिणाम कुछ न निकलने के कारण मन उदास हो सकता है। पीठ में दर्द की शिकायत हो सकती है।
उपाय- कुत्तों की सेवा करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले किसी अनुभवी व्यक्ति से परामर्श अवश्य लें। वाहन सावधानी से चलाएं दुर्घटना की सम्भावना है। बच्चों के करियर को लेकर कुछ चिंतित हो सकते हैं।
उपाय- शनि चालीसा का पाठ करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। अधिकार क्षेत्र में वृद्धि होगी। जोखिम भरे कार्यों से लाभ प्राप्ति होगी। धन लाभ का योग है। विरोधी पक्ष परेशान कर सकता है पर आप अपनी समझ-बूझ से सभी स्थिति को अपने नियंत्रण में ले लेने में सक्षम हैं।
उपाय- मंगलवार को हनुमान जी को चोला अर्पित करें।
 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.goas.org.in


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News