आज का राशिफल 17 जनवरी, 2021- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

punjabkesari.in Sunday, Jan 17, 2021 - 12:32 AM (IST)

 शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। अगर आज नया काम शुरू करेंगे तो परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, पर धैर्य और संयम रखने से निकट भविष्य में लाभ जरुर प्राप्त करेंगे। पिता के साथ वैचारिक मतभेद हो सकता है।
उपाय- मंदिर में गुड़ दान करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। स्वभाव में विनम्रता रखने से आपके शत्रु भी आज आप के मित्र बन जायेंगे। आमदनी से अधिक खर्चें होने से दिक्कते पेश आ सकती है, खर्चों के लिए संतुलित बजट बनाने की आवश्यकता है।
उपाय- रात्रि को दूध न पिएं।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। दिन सकारात्मक विचारों से भरा रहेगा। आर्थिक दृष्टिकोण से स्थिति पूर्ण रूप से आपके नियंत्रण में रहेगी। नौकरी में उच्च अधिकारी आपके अधिकारों में वृद्धि कर सकते हैं। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी।
उपाय- पीला रुमाल अपने पास रखें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। दिन व्यस्तता से भरा रहेगा, पर मेहनत का उचित परिणाम न मिलने के कारण मन उदास हो सकता है। शाम तक खुद को थका हुआ महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा।
उपाय- सरस्वती माता की आराधना करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। आपके मधुर स्वभाव के कारण आप अपने करीबी मित्रों का मन मोह लेंगे। विद्यार्थियों का  पढाई में मन कम लगेगा। संतान के विवाह का प्रस्ताव आ सकता है।
उपाय- छोटी कन्याओं को बादाम दें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। आज वाणी में संयम रखने की जरुरत है। कार्यक्षेत्र में बिना सोच-समझ कर बोली गयी बात आप के खिलाफ़ भी जा सकती है, जिस कारण खुद को अपमानित महसूस करेंगे। पैसों के लेन-देन से बचें।
उपाय- सफ़ेद गाय की सेवा करें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। लाभकारी व्यवसायिक यात्रा कर सकते हैं। संतान की पढाई को ले कर मन संतुष्ट रहेगा। स्वास्थ्य के लिए सतर्क रहने की आवश्यकता है कोई पुरानी बीमारी परेशान कर सकती है।
उपाय- काला सफ़ेद कम्बल दान करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। काफी समय से चल रहे कानूनी मामलों का आज निपटारा कर सकते हैं। कठिन प्रयासों के बाद आज रुके कामों में सफलता प्राप्त करेंगे। फैक्ट्री के लिए कोई मशीनरी खरीदने का विचार बना सकते हैं।
उपाय- किसी का हक न मारें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। दिन आलस्य से भरा रहेगा। आय वृद्धि के लिए योजनायें बहुत बनायेंगे पर उन पर अमल करने के लिए आज का दिन अनुकूल नहीं है। भाइयों का सहयोग मिलेगा।
उपाय- हनुमान चालीसा का पाठ करें।
 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.goas.org.in

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News