आज का राशिफल 16 जनवरी, 2021- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

punjabkesari.in Saturday, Jan 16, 2021 - 06:05 AM (IST)

 शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। रुके सरकारी कार्यों को पूर्ण कर पाएंगे। किसी प्रभावशाली व्यक्ति के मिलने का अवसर मिलेगा। स्वभाव में क्रोध रहेगा, जिसको नियंत्रित करना अत्यंत आवश्यक है, अन्यथा कार्यक्षेत्र में सहकर्मी से विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।
उपाय-  सूर्य नमस्कार करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। दिन चुनौतियों से भरा रहेगा। व्यापार में कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। आज के दिन अधिक लाभ की आशा न रखें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की जरुरत है। अनिंद्रा का शिकार हो सकते हैं।
उपाय- शिवलिंग का दूध से अभिषेक करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। मन सामाजिक कार्यों में अधिक रहेगा। पड़ोस में किसी धार्मिक आयोजन में भाग लेने का अवसर मिलेगा, जिस से मानसिक शांति व एकाग्रता से बल मिलेगा। किसी महत्वपूर्ण निर्णय में घर के बुजुर्गों की सलाह ज़रूर लें।
उपाय- केले के वृक्ष की सेवा करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। आर्थिक स्थिति के लिए उतार-चढ़ाव का दिन रहेगा। व्यर्थ के वाद-विवाद में समय बर्बाद न करें। ससुराल के किसी व्यक्ति के साथ साझेदारी में व्यापार न करें।
उपाय- घर में कबाड़ का सामान न रखें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। मित्रों की मदद करने में दिन निकलेगा। नयी नौकरी की प्राप्ति के लिए आवेदन पत्र दे सकते हैं। आय के स्त्रोत एक से अधिक होंगे। पेट से सम्बंधित किसी रोग के होने की आशंका है।
उपाय- साबुत मूंग जल में प्रवाहित करें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। संगीत और कला की तरफ रुझान रहेगा। पति-पत्नी के रिश्ते में तनाव आ सकता है। परिवार के साथ कपड़ों की खरीदारी के लिए जा सकते हैं। खर्चों में वृद्धि होगी।
उपाय- मंदिर में दही दान करें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। मन शांत रहेगा। धर्म-कर्म के कामों में रूचि बढ़ेगी। नौकरी में स्थानांतरण होने की सम्भावना है। अविवाहित व्यक्तियों के लिए विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। संतान की ओर से सावधानी की जरूरत है, उसकी संगति पर ध्यान दें।
उपाय- कानों में सोना धारण करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। कार्यक्षेत्र में आपके शत्रु आपकी छवि ख़राब करने का प्रयास करेंगे पर आप अपनी चतुराई से स्थिति को अपने नियंत्रण में लें लेंगे। आंखों से सम्बंधित समस्या का सामना करना पड़ सकता है।
उपाय- शनि चालीसा का पाठ करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। आज ख्याली पुलाव बहुत बनेंगे पर वास्तविकता से दूर रहेंगे। भाइयों के साथ विचार नहीं मिल पाने के कारण आप दोनों के बीच मन-मुटाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।
उपाय- मीठा दान करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.goas.org.in


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News