आज का राशिफल 9 जनवरी, 2021- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

punjabkesari.in Saturday, Jan 09, 2021 - 05:14 AM (IST)

 शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। भाग्य का साथ सभी कार्यों में दिखेगा। हर काम में सफलता प्राप्त करेंगे। मुश्किल निर्णयों को सुगमता से सुलझाएंगे। प्रतिद्वंदी के प्रति स्वभाव में अधिक आक्रामकता दिखाई देगी।
उपाय-  ताम्बे के लोटे में सूर्य को जल अर्पित करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। अगर आज के दिन भावनाओं से काम न लें तो आर्थिक दृष्टि से दिन उत्तम रहेगा। किसी से हुए झगड़े को सुलझाने के लिए अच्छा समय है। माता की बिगड़ी सेहत में सुधार देखने को मिलेगा।
उपाय- माता का आशीर्वाद लें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। व्यापार में कुछ अच्छे अवसर मिलेंगे, जो भविष्य के लिए लाभप्रद रहेंगे। व्यावसायिक कार्यों में लाभ होगा। आपकी योग्यता और प्रतिभा खुल कर सब के सामने आएगी, जिस से आप को प्रशंसा मिलेगी।
उपाय- पीपल के वृक्ष की सेवा करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। विदेश जाने को इच्छुक व्यक्तियों के लिए अच्छी खबर आ सकती है। व्यापार में धन के अभाव के कारण माल की पूर्ति न होने पर अनुबंध पूर्ण नहीं कर पाएंगे। अपने क्रोध पर संयम रखें।
उपाय- जौ जल में प्रवाह करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। अधिक उत्साहित होकर काम करने के कारण बनता काम बिगड़ सकता है इसलिए आपको आज के दिन धैर्य से कार्य करने की आवश्यकता है। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा।
उपाय- फिटकरी से दांत साफ करें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। प्रेम प्रसंगों में सफलता मिलेगी। दाम्पत्य जीवन में मिठास बढ़ेगी। पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। कार्यक्षेत्र में महिला कर्मचारी के कारण किसी मुसीबत में फंस सकते हैं, सावधानी से कार्य करें।
उपाय- पत्नी को उपहार दें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। ननिहाल से किसी अप्रिय खबर मिलने की सम्भावना है। आर्थिक स्थिति परेशानी का सबब बन सकती है। संतान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें, मौसम के बदलाव के कारण सर्दी, जुकाम का शिकार हो सकते हैं।
उपाय- कुत्तों को रोटी दें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। मन अशांत रहेगा, मन की शांति के लिए किसी धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं। गैर कानूनी कार्यों से दूर रहने का प्रयास करें। वाहन खरीने का विचार बना सकते हैं।
उपाय- शनि चालीसा का पाठ करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। व्यापार में परिवर्तन के लिए अनुकूल समय है। घर के वरिष्ठ सदस्यों के साथ विचार-विमर्श करके कुछ महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। विद्यार्थियों को खेलकूद में किसी प्रकार की उपलब्धि मिलने की सम्भावना है।
उपाय- मीठा दान करें।
 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.goas.org.in

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News