आज का राशिफल 7 जनवरी, 2021- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

punjabkesari.in Thursday, Jan 07, 2021 - 07:11 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। दिन भर जोश और उत्साह से भरा रहेगा। आज रुके सरकारी कार्यों को पूर्ण कर पाने में सक्षम होंगे। आज व्यापार को लेकर कुछ महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं, पर निर्णयों में अपने पिता की सहमती अवश्य ले लें।
उपाय- मंदिर में गुड़ दान करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। व्यावसायिक सम्बन्धी यात्रा करनी पड़ सकती है, यदि संभव हो तो आज के लिए यात्रा स्थगित करें, लाभ के योग कम बनते हैं। आज अनिंद्रा के शिकार हो सकते हैं।
उपाय- चांदी के पात्र में जल पिएं।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। धर्म के प्रति झुकाव बढ़ेगा। सूझ-बूझ से लिए गए निर्णयों से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। विद्यार्थियों के लिए उत्तम दिन है। पैतृक संम्पति को लेकर घर के सदस्यों के बीच चर्चा हो सकती है।  
उपाय- विष्णु सहस्त्रनाम का जाप करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। गैर कानूनी कार्यों में रूचि न दिखाएं। जल्दीबाजी और अधिक उत्साह के कारण बनता काम बिगड़ सकता है। ससुराल पक्ष से कोई अप्रिय समाचार की प्राप्ति हो सकती है।  
उपाय- घर में ख़राब इलेक्ट्रॉनिक सामान न रखें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। अधिक व्यस्तता के कारण परिवार को समय नहीं दें पाएंगे, जिससे रिश्तों में तनाव देखने को मिलेगा। वाणी में संयम रखना जरुरी है। आज किसी से भी व्यर्थ के तर्क-वितर्क में न पड़ें।
उपाय- छोटी कन्याओं को भोजन करवाएं।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। दिन आलस्य से भरा रहेगा, जिस कारण कुछ महत्वपूर्ण कार्यों को पूर्ण नहीं कर पाएंगे। उच्च अधिकारी के साथ बहस हो सकती है। पत्नी के स्वास्थ्य को ले कर कुछ परेशान हो सकते हैं।
उपाय- मंदिर में दही दान करें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। मन किसी बात को लेकर विचलित हो सकता है, मैडिटेशन कर मनोस्थिति को नियंत्रित कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति परिवर्तनशील रहेगी। घुटने का पुराना दर्द दुबारा से परेशान कर सकता है।
उपाय- सोना धारण करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। कार्यक्षेत्र में शत्रु बाधा उत्पन्न करेंगे परन्तु अपनी बुद्धि और विवेक से आप सब बाधायें पार कर लेंगे। व्यापार में जल्दी पैसा कमाने के चक्कर में नुकसान हो सकता है, संयम और धैर्य से काम लें।
उपाय- शनि चालीसा का पाठ करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। दिन में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है पर भाई और मित्रों के सहयोग से सभी परेशानियों को आसानी से पार का जायेंगे। खांसी, जुखाम की समस्या का सामना करना पड़ सकता है।
उपाय- लाल गुलाब शिवलिंग पर चढ़ाएं।
 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News