आज का राशिफल 16 नवंबर, 2020- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

punjabkesari.in Monday, Nov 16, 2020 - 07:49 AM (IST)

 शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन उत्तम रहेगा। सरकारी कार्यों से लाभ प्राप्ति की सम्भावना है। कुछ रुके कार्यों में गति मिलेगी। पिता की सलाह ले कर किये गए कार्यों में सफलता प्राप्त करेंगे।
उपाय- पिता का आशीर्वाद लें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। दिन भर में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार के लिए किसी यात्रा में जाना पड़ सकता है पर हो सके तो आज के लिए यात्रा स्थगित कर दें। अनिंद्रा के शिकार हो सकते हैं।
उपाय- शिव चालीसा का पाठ करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। व्यापार में विस्तार के लिए परिवार के किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह अवश्य लें। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल पर यात्रा करने का अवसर भी प्राप्त हो सकता है।
उपाय- पीपल के वृक्ष की सेवा करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। अविवाहित व्यक्तियों के लिए विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। उग्र स्वभाव में परिवर्तन लाने की आवश्यकता है। बाहर का खाना न खाएं बीमार हो सकते हैं।
उपाय- तुलसी की माला धारण करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। नये व्यक्तियों से मिलने का मौका मिलेगा, जो भविष्य में आप के लिए लाभप्रद सिद्ध होंगे। व्यापार में सांझेदारी के कार्य न करें, नुकसान हो सकता है। किसी से व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें।
उपाय- साबुत मूंग जल में प्रवाहित करें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। अधिकारी आप के कार्य से संतुष्ट रहेंगे। आपकी तरक्की की राहें उजागर हो सकती है। त्वचा रोग होने की सम्भावना है, सावधान रहें।
उपाय- गाय की सेवा करें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। थोड़ी मेहनत करने पर अधिक लाभ की प्राप्ति हो सकती है। व्यापार में जिम्मेदारियों का बोझ थोड़ा बढ़ सकता है पर आप अपनी सभी जिम्मेदारियों को अच्छे से निभाएंगे।
उपाय- कुत्तों को मीठी रोटी दें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। आज बड़े निवेश से बचें। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में कम लगेगा। मानसिक परेशानी घेर सकती है। वाहन तेज़ी से न चलाये दुर्घटना होने की सम्भावना है।
उपाय- हनुमान चालीसा का पाठ करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आय के स्त्रोत में वृद्धि हो सकती है। कोई काम बनते-बनते रुक सकता है पर परेशानी की बात नहीं है निकट भविष्य में कार्य सिद्ध अवश्य होगी और आप को लाभ प्राप्त होगा होगा।
उपाय- लाल रुमाल अपने पास रखें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News