आज का राशिफल 2 नवंबर, 2020- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

punjabkesari.in Monday, Nov 02, 2020 - 10:19 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। दिन आत्मविश्वास से भर रहेगा। रुका हुआ पैसा वापस मिलने की सम्भावना है, जिस से आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। कठिन निर्णय आज आप बड़ी सुगमता से ले लेंगे।  
उपाय-  सूर्यदेव को सुबह जल अर्पित करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। व्यापारिक यात्रा हो सकती है, जो भविष्य में आप को लाभ प्रदान करेगी। माता से कोई उपहार मिल सकता है। परिवार के साथ अचल संपत्ति की बात हो सकती है।
उपाय- शिव चालीसा का पाठ करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। व्यापार में विस्तार करने का उत्तम समय है। संतान को कोई उपलब्धि प्राप्त होने से आप का मन प्रसन्न होगा। प्रतियोगिता देने वाले विद्यार्थियों को शुभ फल की प्राप्ति हो सकती है।
उपाय- पीला रुमाल अपने पास रखें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। विद्यार्थियों को अनुशासित रहना अत्यंत आवश्यक है। लक्ष्य निर्धारित करके काम करने से लाभ प्राप्त होगा। सेहत में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। विज्ञान से जुड़ें लोगों को लाभ की प्राप्ति हो सकती है।
उपाय- सरस्वती माता की उपासना करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। किसी भी प्रकार का निवेश करने से पहले दो बार विचार करने की जरुरत है। घर के किसी अनुभवी सदस्य से निवेश के विशेष में बातचीत करना लाभप्रद सिद्ध होगा। चल रहे कार्यों को सुचारू रूप से व्यवस्थित करने की आवश्यकता है।
उपाय- हरे रंग का परहेज़ करें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। खर्चों पर जितनी जल्दी नियंत्रण करना सीख लेंगे उतना आप के लिए उत्तम होगा। आज पुराने पारिवारिक विवादों का निपटारा करेंगे। आज के दिन अपनी निजी बातों को किसी के साथ सांझा न करें।
उपाय- मंदिर में दही दान करें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। व्यापार में मेहनत अधिक और लाभ कम की स्थिति बनेगी, पर परेशान न हों स्थितियों में जल्द ही सुधार देखने को मिलेगा। कमर दर्द होने की सम्भावना है, सावधान रहें।
उपाय- कानों में सोना धारण करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। आज किसी से भी बिना बात की बहस में न पड़ें, छोटी  बात बड़ा रूप धारण कर सकती है, सावधान रहें। कोर्ट-कचहरी के कामों को आज के लिए स्थगित करने का प्रयास करें।
उपाय- शनिवार का व्रत करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। दिन भर ऊर्जावान महसूस करेंगे। नये मित्र बनेंगे। आर्थिक मामलों में सफलता प्राप्त होगी। स्वास्थ्य दृष्टिकोण से उच्च रक्तचाप सम्बन्धी समस्या का सामना करना पड़ सकता है।
उपाय- बच्चों को मीठा बांटें।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News