आज का राशिफल 23 अक्टूबर, 2020- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

punjabkesari.in Friday, Oct 23, 2020 - 05:50 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। लक्ष्य निर्धारित करें और उनको प्राथमिकता दें। व्यापार और कार्यक्षेत्र में अधिक व्यस्त होने के बावजूद, बच्चों के साथ समय व्यतीत करने का अवसर मिलेगा।
उपाय- जल में गुड़ प्रवाहित करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। महत्वपूर्ण निर्णय लेते समय भावनाओं में न बहें। माता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। मानसिक शांति रहेगी। कुछ लोग आपके सरल स्वभाव का लाभ उठाने का प्रयास कर सकते हैं।
उपाय- माता का आशीर्वाद लें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। दिन मिला-जुला रहेगा। कार्यक्षेत्र में पदोन्नति की सम्भावना है पर विरोधी सक्रिय हो जायेंगे, सावधान रहें वो आप को नुकसान पहुंचाने का प्रयास कर सकते हैं। व्यापार सामान्य रहेगा।
 उपाय- पीपल के पेड़ की सेवा करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। स्वतंत्र विचारों के स्वामी होने के कारण आप अपने जरुरी निर्णय ख़ुद लेने में सक्षम होंगे। अपनी नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए आज का दिन उत्तम है। किसी विदेश में रहने वाले मित्र से उपहार मिलने की सम्भावना है।
उपाय- सरस्वती माता की उपासना करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। दिनभर जोश से भरे रहेंगे। आर्थिक मामलों में उन्नति मिलेगी। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। अपने भविष्य को ले कर कुछ महत्वपूर्ण कदम उठायेंगे।
उपाय- छोटी कन्याओं की सेवा करें और उनका आशीर्वाद लें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। भौतिक सुख-सुविधाओं में पैसा व्यय होगा। युगल प्रेमियों के बीच प्रेम सम्बन्ध मजबूत होंगे और वो अपने भविष्य के बारे में फैसला ले सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
उपाय- मंदिर में दही दान करें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। धर्म और आध्यात्म की ओर झुकाव बढ़ेगा। किसी धार्मिक स्थल पर परिवार के साथ घूमने जाने का अवसर मिलेगा। अपने करियर के बारे में चिंतित होंगे। व्यापारिक यात्रा आज के लिए स्थगित करने का प्रयास करें।
उपाय- कम्बल दान करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। पुराने मित्रों से मुलाक़ात हो सकती है। अविवाहित व्यक्तियों के लिए विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। कानूनी मामलों से दूर रहने का प्रयास करें। स्वास्थ्य के लिए सचेत रहने की आवश्यकता है।
उपाय- पीपल के वृक्ष पर सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। आत्मविश्वास में वृद्धि होने से आप जोखिम भरे कार्यों को सहजता से संपन्न करेंगे। बच्चे पढ़ाई में कम खेल-कूद में अधिक रूचि देखायेंगे। घर में मेहमानों के आगमन से घर का वातावरण खुशनुमा रहेगा।
उपाय- हनुमान चालीसा का पाठ करें।  
 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News