आज का राशिफल 20 अक्टूबर, 2020- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

punjabkesari.in Tuesday, Oct 20, 2020 - 05:35 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज का दिन आर्थिक दृष्टिकोण से उत्तम रहेगा। व्यापार के कुछ मामले आप अपनी समझ-बूझ से सुलझा लेंगे। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा, पर घर की कुछ जिम्मेदारी जरुर बढ़ेंगी।
उपाय-  पिता का आशीर्वाद लें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। व्यापार में आर्थिक लाभ होगा। व्यापार में नया निवेश सोच-समझकर कर करें, आज का दिन आप के अनुकूल है। मन शांत रहेगा। माता की सहायता से किसी विशेष कार्य की पूर्ति होगी।
उपाय- दूध का दान करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। दिन बहुत व्यस्त रहेगा। व्यस्तता के बीच घरेलू समस्याओं को भी सुलझाना पड़ सकता है। अपूर्ण कार्यों को पूर्ण करने के लिए आज का दिन उत्तम है।
उपाय- पीले रंग का रुमाल अपने पास रखें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। अनजान व्यक्ति से सहयोग मिलेगा। राजनीति की तरफ रुझान बढ़ेगा। दिमाग में तरह-तरह के विचार और योजनाएं आएंगे, पर आज उन में से किसी पर भी अमल करने का सही समय नहीं है।
उपाय- सरस्वती माता की उपासना करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। कुछ रुके हुए कार्यों में गति प्राप्त होगी। परिवार के साथ घूमने का कार्यक्रम बना सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपकी योग्यता उभर कर उजागर होगी, जो आपकी तरक्की में मदद करेगी।
उपाय- पक्षियों को दाना डालें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। माता और पत्नी के बीच विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है, जिस कारण आप भी परेशान हो सकते हैं। कोई अपना आपको पैसों के मामले में धोखा दे सकता है, सावधान रहें।
उपाय- मंदिर में दही दान करें।  

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। किसी से ऋण न लें वर्ना ऋण को उतरना मुश्किल हो जाएगा। यात्रा का योग बनेगा और यात्रा में खर्चा भी अधिक होगा। अनिंद्रा के शिकार हो सकते हैं।
उपाय- प्रतिदिन गणेश जी की पूजा करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। आज के दिन व्यापार में अधिक आशा न रखें। निर्धारित लक्ष्य करना भी आज मुश्किल हो सकता है। नौकरीपेशा व्यक्तियों को कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
उपाय- हनुमान चालीसा का पाठ करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। सामाजिक क्षेत्र में आपका सम्मान बढ़ेगा। मांगलिक समारोह में सम्मलित होने का अवसर मिलेगा। नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को खुशखबरी मिल सकती है।
उपाय- मीठा दान करें।
 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट– www.goas.org.in


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News