आज का राशिफल 19 अक्टूबर, 2020- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

punjabkesari.in Monday, Oct 19, 2020 - 05:23 AM (IST)

 शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। पिता के सहयोग से व्यापार में फायदा मिलेगा। व्यापारिक निवेश पर विचार कर सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहने की आवश्यकता है, हड्डियों की समस्या से परेशान हो सकते हैं।
उपाय-  सूर्य नमस्कार करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। धन-लाभ की सम्भावना है। रुका धन वापस मिलने की सम्भावना है। मन को स्थिर रखने का प्रयास करें, तभी लक्ष्यों की प्राप्ति कर पाएंगे।
उपाय- शिवलिंग का दूध से अभिषेक करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पर बहुत अधिक ध्यान देंगे। पढ़ाई के लिए अच्छा समय है, व्यर्थ के कामों में समय न बिताएं। घर के वरिष्ठ सदस्य की सेहत से चिंतित हो सकते हैं।
उपाय- पीपल के पेड़ की सेवा करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। कोई तनाव आप पर हावी हो सकता है। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का सहयोग न मिलने के कारण कुछ काम अधूरे रह जाएंगे।
उपाय- जौ जल प्रवाह करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। भाई-बहन में प्यार बढ़ेगा। पिछले दिनों से चला आ रहा विवाद आज खत्म होगा। पैसों के लेन-देन से आज बचें। वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है।
उपाय- छोटी कन्याओं को भोजन करवायें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। मित्रों के साथ समय निकलेगा और वो आप को उपहार भी दे सकते हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार आयेंगा। आय के स्त्रोत बढ़ेंगे। कोई कीमती वस्तु खरीद सकते हैं।
उपाय- मंदिर में दही का दान करें।  

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। सरकारी कामों में सफलता हासिल होगी। अपने स्वास्थ्य को ले कर कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। जोड़ो के दर्द की समस्या परेशान करेगी।
उपाय- कानों में सोना धारण करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। बिना लालच की गई मदद आप को भविष्य में फायदा देगी। वाहन खरीदने पर विचार कर सकते हैं। फैक्ट्री में मशीन ख़राब हो सकती है।
उपाय- शनि चालीसा का पाठ करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। मानसिक रूप से अपने आप को बेहतर पाएंगे। मेहमानों के आने से परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। प्रॉपर्टी के कामों से फायदा मिलेगा। भाइयों का सहयोग मिलेगा।
उपाय- हनुमान चालीसा का पाठ करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News