आज का राशिफल 17 अक्टूबर, 2020- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

punjabkesari.in Saturday, Oct 17, 2020 - 06:56 AM (IST)

 शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। दिन में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। नई योजनाओं में काम करने के लिए उपयुक्त दिन नहीं है। पिता-पुत्र में वैचारिक मतभेद हो सकते हैं।
उपाय- मंदिर में गुड़ का दान करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। कार्यक्षेत्र में विरोधी सक्रिय रहेंगे इसलिए काम में किसी भी प्रकार की लापरवाही न करें। वाणी ओर क्रोध में संयम रखने की आवश्यकता है। मन में स्थिरता न होने के कारण एक काम में मन नहीं लगेगा।
उपाय- चांदी धारण करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। अपने किसी प्रिय रिश्तेदार की मदद करने के कारण आपकी उन्नति के द्वार खुलेंगे। परिवार की जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ेगा। व्यापार सामान्य रहेगा, अधिक लाभ की आशा न रखें।
उपाय- चने की दाल मंदिर में दान करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। रुके हुए काम एक बार फिर से गति पकड़ेंगे पर आज के दिन कोई नया काम शुरू न करें। खानपान का विशेष ध्यान रखें, पेट सम्बंधित रोग होने की सम्भावना है।
उपाय- तुलसी की माला धारण करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। भाई-बहन के सहयोग से व्यापार में विस्तार संभव है। बौद्धिक स्तर में विकास होगा, जिस कारण विद्यार्थियों का मन पढ़ाई की तरफ अधिक रहेगा। व्यापार में साझेदार से मतभेद हो सकता है।
उपाय- हरे रंग के वस्त्र धारण करें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। कीमती वस्तु खरीद सकते हैं, पर दिखावा न करें। युगल प्रेमियों को आज अपने भविष्य को ले कर विचार अवश्य करना चाहिए। घर की साज-सज्जा पर आज समय निकलेगा।
उपाय- गाय की सेवा करें।  

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। दिन थोड़ा उलझन भरा हो सकता है। आज कोई भी बड़ा निर्णय न लें। व्यापार में प्रतिद्वन्दी आपके सामने मुश्किलें खड़ी कर सकते हैं, पर आप सयंम रखें। अंत में आप सभी मुश्किलों को पार करने का रास्ता स्वयं ही निकाल लेंगे।
उपाय- गणेश जी की उपासना करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। कोर्ट-कचहरी के मामलों में विजय प्राप्त होगी। विवादों की स्थिति से दूर रहें। दाम्पत्य जीवन में कुछ तकरार हो सकती है। मशीनरी के कामों में सावधानी रखें।
उपाय- पीपल के वृक्ष पर सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। राजनीति की तरफ रुझान रहेगा। सामाजिक मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। पुराने मित्रों से मुलाकात  होने से मन प्रसन्न रहेगा।
उपाय- लाल रंग का रुमाल अपने पास रखें।
   
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News