आज का राशिफल 9 अगस्त, 2020- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

punjabkesari.in Sunday, Aug 09, 2020 - 08:11 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
मूलांक – 1

मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। प्रोपर्टी से जुड़े दस्तावेज पर हस्ताक्षर से पहले अच्छे से पढ़ना जरुरी है, वर्ना किसी धोखे में फंस सकते है। दिनचर्या में सकारात्मक परिवर्तन हो सकते है। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।
उपाय-  गुड जल में प्रवाहित करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। अपने व्यापार के विस्तार में कुछ नए निवेश का सकते है। सामाजिक कार्यों में शामिल होने से आप का मान सम्मान बढ़ेगा। भाईयों में चला आ रहा विवाह माता के कारण आज समाप्त होगा।
उपाय- रात को दूध ना पियें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। अपनी महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने का दिन है। आप अपनी कार्य क्षमता और मेहनत से अपनी आर्थिक स्थिति में सुधार लायेगें। नौकरी पेशा लोगों की तरक्की होने की संभावना बनती है।
उपाय- बुजुर्गों का आशीर्वाद लें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। शिक्षा में रूकावट आ सकती है। विद्यार्थियों को सलाह दी जाती है कि मन को एकाग्र करें और गलत संगति से दूर रहे। विरोधी परेशान कर सकते है।
उपाय- तुलसी की माला धारण करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। कार्य क्षेत्र में व्यवधान आ सकती है, सावधानी से काम करें। आज वाणी में संयम रखने की ज़रूरत है। आर्थिक मामलों में हानि उठानी पड़ सकती है।
उपाय- कन्याओं को भोजन करवाएं।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। रचनात्मक और कलात्मक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। जीवनसाथी के सुझाव से किसी पुराने रुके काम में गति आ सकती है। महिला सहकर्मी या महिला मित्र से सावधान रहें।
उपाय- गाय को हरा चारा दें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। परिवार के साथ छोटी यात्रा कर सकते है। नई नौकरी के लिए आवेदन देने के लिया अच्छा दिन है। बच्चों की पढाई को ले कर थोडा परेशान हो सकती है।
उपाय- गणेश जी की आराधना करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। किसी रिश्तेदार से अनबन के कारण मन अशांत हो सकता है। स्वास्थ्य में थोड़ी गिरावट आ सकती है। वाहन या घर ख़रीदने पर विचार कर सकते हैं।
उपाय-  शनिवार का व्रत करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। युवाओं का मन सामाजिक कार्यों में लगेगा। कोर्ट कचहरी के मामलों में विजय प्राप्त होगी। आय के नए स्त्रोत बनेंगे। रक्त सम्बन्धी रोग हो सकता है सावधान रहें।
उपाय- मीठा दान करें।
 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jyoti

Recommended News

Related News