आज का राशिफल 5 अगस्त, 2020- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

punjabkesari.in Wednesday, Aug 05, 2020 - 08:20 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। बीते दिन से आज दिन बेहतर होगा। भाग्य की मदद से व्यवसाय में प्रगति नज़र आएगी। आज आर्थिक स्थिति में भी सुधार देखने को मिलेगा।
उपाय-  गेंहू मंदिर में दान करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। मन को शांत रखने की ज़रूरत है, आध्यात्मिक शक्ति आप को सही राह दिखाएंगी। नकारात्मकता से दूर रखें और स्वच्छ विचारों को अपनाने का प्रयास करें।
उपाय- चांदी धारण करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। आप का स्वभाव आज कुछ रुखा रहेगा। कोई अपना ही आज धोखा दे सकता है। व्यापारिक प्रतिस्पर्धा में ज्यादा ना उलझें। संयम से काम ले, जल्दीबाजी के फैसले अक्सर गलत होते हैं।
उपाय- सोना धारण करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। आज परंपरागत तरीकों से काम ना करते हुए, आप तिगदम बाज़ी में ज्यादा ध्यान देगें। आज किसी के लिए भी झूठ ना बोले, परेशनी में फंस सकते है। पिता के स्वास्थ्य को ले कर चिंतित हो सकते हैं।
उपाय- नीले रंग के कपडे उपहार में किसी भी ना लें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। नए सम्बन्ध बनाने की बजाये पुराने संबंधों को सुधारने का सही समय है। नौकरी में उच्च अधिकारयों सहयोग देगें। यात्रा करनी पड़ सकती है।
उपाय- हरी वस्तुओं का दान करें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। किसी समारोह में भाग ले सकते है। आज व्यवसाय में सफलता मिलेगी, प्रतिद्वंदी भी आप की प्रशंसा करेंगे। मौसमी बीमारी परेशान कर सकती है।
उपाय- सफ़ेद चन्दन का टीका लगाएं।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। संतान की संगति पर ध्यान देने की ज़रूरत है। जोड़ों या पीठ में दर्द की समस्या हो सकती है। धार्मिक कार्यों की तरफ रुझान रहेगा।
उपाय- काला और सफ़ेद रंग का कम्बल दान करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। अचल सम्पति खरीदने पर विचार कर सकते है। मित्र की कोई बात आप को पसंद नहीं आएगी। बिना सोचे समझे बोली गयी बात भविष्य के संबंधों को ख़राब कर सकती है।
उपाय-  सरसों का तेल दान करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। आलस घेरे रखेगा। किसी भी काम को कल पर ना टाले। कोर्ट कचहरी के मामलों में विजय प्राप्त होगी। किसी रुके हुए काम पर ध्यान लगाने की ज़रूरत है, आज काम बनने की संभावना है।
उपाय- हनुमान जी को सिंदूर चढाएं।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jyoti

Recommended News

Related News