आज का राशिफल 2, जून 2020- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

punjabkesari.in Tuesday, Jun 02, 2020 - 07:15 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधि सूर्य करते हैं | आज का दिन अच्छा रहेगा | माता से सहयोग मिलेगा | धन आगमन का योग है |
उपाय- सूर्य देव को जल दें।
शुभ रंग – संतरी, लाल

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधि चन्द्र देव करते हैं | मन बहुत चंचल रहेगा | व्यापार में लाभ होगा | पैसे का लेन-देन बढ़ेगा |
उपाय- माता का आशीर्वाद लें |
शुभ रंग – सफ़ेद

मूलांक – 3
तीन अंक का प्रतिनिधि बृहस्पति देव करते हैं | जिन लोगों का जन्म 3, 12, 21, 30 दिनांक में हुआ है, उनका मूलांक 3 होता है | आज आप की अचल सम्पति से कोई लाभ मिलेगा | आय में वृद्धि होगी | सरकारी कामों में सफ़लता मिलेगी |
उपाय- पीपल के वृक्ष में जल अर्पित करें |
शुभ रंग – पीला

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधि राहु करते हैं | ससुराल में कोई परेशानी आ सकती है | ऑफिस में भी आप के विरोधी खुल कर बाहर आएंगे |
उपाय- सरस्वती माता की आराधना करें |
शुभ रंग – स्लेटी

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधि बुध देव करते हैं | पिता के साथ भविष्य की कोई योजना बना सकते हैं, भविष्य में आप को उस का फायदा मिलेगा | दिन परिवार के साथ बितेगा |
उपाय- छोटी कन्याओं की पूजा करें |
शुभ रंग – हरा

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधि शुक्र देव करते हैं | घर के लिए कोई नया सामान खरीदने की सोच सकते हैं | किसी पार्टी में जा सकते हैं | धर्म पत्नी के साथ मन-मुटाव हो सकता है |
उपाय- सफ़ेद चन्दन का टिका लगाएं |
शुभ रंग – चमकीला सफ़ेद रंग।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधि केतु करते हैं |  स्वास्थ्य का ध्यान रखें | बहुत दिनों से चल रही कोई समस्या हल होगी | मन धर्म-कर्म के कामों में लगेगा |
उपाय- जरूरतमंद को काला सफ़ेद कम्बल दें |
शुभ रंग – हल्का पीला


मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधि शनि देव करते हैं | सरकारी कामों में परेशानी हो सकती है | पुत्र के साथ विवाद हो सकता है | किसी योजना में पैसा लगाने का अवसर मिलेगा।
उपाय- उड़द की डाल मंदिर में दान करें |
शुभ रंग – काला, नीला


मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधि मंगल देव करते हैं | आर्थिक स्थिति बेहतर होगी | कोर्ट में आपके हक़ में फैसला आ सकता है | भाइयों से विवाद हो सकता है |
उपाय- मंगलवार को हनुमान जी के मंदिर में जाएं और हनुमान चालीसा का पाठ करें |
शुभ रंग – लाल

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट - www.youtube.com/gurukulofastrologyscience


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News