आज का राशिफल 1 जून, 2020- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

punjabkesari.in Monday, Jun 01, 2020 - 07:13 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19 व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधि सूर्य करते हैं | आज सेहत में गिरावट आ सकती है | जीवनसाथी के साथ मतभेद हो सकता है | संगीत के प्रति आकर्षण रहेगा | व्यापार अच्छा रहेगा |
उपाय- आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।
शुभ रंग – संतरी

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधि चन्द्र देव करते हैं | धन लाभ होगा | माता से आप के सम्बन्ध बेहतर होंगे | पेट ख़राब हो सकता है, बाहर का खाना खाने से बचें |
उपाय- शिवलिंग पर दूध चढ़ाएं।
शुभ रंग – सफ़ेद

मूलांक – 3
तीन अंक का प्रतिनिधि बृहस्पति देव करते हैं | जिन लोगों का जन्म 3, 12, 21, 30 दिनांक को हुआ है, उनका मूलांक 3 होता है | आज आप अपनी वाणी की मधुरता से अपने शत्रुओं पर विजय पा लेंगे | कोई पुराना रुका काम बन जाएगा | व्यापार की दृष्टि से आज का दिन अच्छा रहेगा |
उपाय- पीला रुमाल अपने पास रखें |
शुभ रंग – पीला


मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधि राहु करते हैं | आत्मविश्वास बढ़ेगा। बिना वजह किसी के साथ वाद-विवाद हो सकता है। सरकारी काम में परेशानी आ सकती है।
उपाय- किसी गरीब को अन्न दान करें।
शुभ रंग – स्लेटी

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधि बुध देव करते हैं | दिन खर्चों से भरा होगा। आवेश में आ कर  किया हुआ निर्णय भविष्य में परेशान कर सकता है। मानसिक शांति मिलेगी।
उपाय- गाय को हरा चारा दें।
शुभ रंग – हरा

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधि शुक्र देव करते हैं | प्रेम प्रसंग से जुड़े मामलों में आज निराशा हाथ आएगी। आज कला और संगीत की तरफ रुझान रहेगा।
उपाय- दही का दान करें।
शुभ रंग – चमकीला सफ़ेद, चटक रंग

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधि केतु करते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। धार्मिक कार्य में दिन निकलेगा। संतान सुख मिलेगा। आज कोई छोटी यात्रा की आशंका है लेकिन जाना नहीं हो पाएगा।
उपाय- कुत्ते को मीठी रोटी दें |
शुभ रंग – खाकी

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधि शनि देव करते हैं। आज सहकर्मियों से किसी सहयोग की उमीद न करें। सरकारी कामों में निराशा। बच्चों की पढ़ाई पर थोड़ा ध्यान देने की जरुरत है |
उपाय- काले रंग के कपड़े किसी जरूरतमंद को दें।
शुभ रंग – काला और नीला

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधि मंगल देव करते हैं। आज दिन जोश से भरा रहेगा। व्यापार में मुनाफ़ा होगा। माता-पिता की सेहत का ध्यान रखना जरुरी। भाई के साथ मिल कर कोई कार्य शुरू कर सकते हैं।
उपाय- हनुमान चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग – लाल

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट - www.youtube.com/gurukulofastrologyscience


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News