आज का राशिफल 31, मई 2020- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

punjabkesari.in Sunday, May 31, 2020 - 10:24 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
मूलांक 1
माह की 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 1 होता है। मूलांक 1 के स्वामी सूर्य देव हैं। आज का दिन मूलांक 1 वाले जातकों के लिए सम विषम दोनों परिस्थितियों को लेकर आया है। अपनी सूझ बूझ व चातुर्य से कामों में सफलता प्राप्त की जा सकती है। सरकारी काम काज के लिए दिन मन्दा है।
उपाय-पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाएं।

मूलांक 2
माह की 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 2 होता है। मूलांक 2 के स्वामी चन्द्र देव हैं। आज भावनात्मक स्तर में वृद्धि होगी। आप अपने मन की सुनेंगे। दिन पूरा होते होते मन कुछ अशांत होने लगेगा। कोई नेत्र इंफेक्शन उत्पन्न हो सकता है।
उपाय- परनिंदा करने से परहेज करें।

मूलांक 3
माह की 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 3 होता है। मूलांक 3 के स्वामी ब्रहस्पति देव हैं। आज आपको कोई उपहार मिलेगा। दिमाग विचलित स्थिति में रहेगा, कोई महत्वपूर्ण निर्णय से पहले किसी बड़े की सलाह ले। परम्पराओं व सात्विकता को न त्यागें।
उपाय-घर से खराब हुए बिजली के समान को हटाएं।

मूलांक 4
माह की 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 4 है। मूलांक 4 के स्वामी राहु देव हैॆं। आज आपके दिमाग मे अलग अलग स्तर की योजनाएं जन्म लेगी। किसी  काम को करने में जल्दबाजी न करें। वाणी पे संयम रखें। कुछ चीज़ें अकस्मात होती प्रतीत होगी। 
उपाय- हनुमान जी का ध्यान करें।

मूलांक 5
माह की 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 5 होता  है। मूलांक 5 के स्वामी बुध देव हैं। आज बुद्धि व विवेक से काम करें। बाहरी भटकाव अंत मे हानि का सबक बन सकता है। स्वास्थ्य सम्बन्धी विकार उत्पन्न हो सकते हैं।
उपाय- गणेश जी की स्तुति करें।

मूलांक 6
माह की 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 6 होता है। मूलांक 6 के स्वामी शुक्र देव हैं। आज आप प्रेम की दुनिया में खोये रहेंगे। किसी स्त्री मित्र पर खर्च होगा। त्वचा के विकार उत्पन्न हो सकते है, स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
उपाय- दही का सेवन करें।

मूलांक 7
माह की 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 7 होता है। मूलांक 7 के स्वामी केतु हैं। मूलांक 7 वालो के लिए आज का दिन मन्दे फल लेकर आया है। किसी वाद-विवाद में न उलझें। माता पिता पक्ष की ओर से मन परेशान रहेगा। 
उपाय- पीपल के वृक्ष पे जल चढ़ाएं।

मूलांक 8
माह की 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 8 होता है। मूलांक 8 के स्वामी शनि देव हैं। आज के दिन की स्थिति ज्यादा अच्छी नहीं है। कुछ अकस्मात घटनाओं की वजह से मन व्याकुल रहेगा। व्यवहारिक स्तर पर सावधानी बरतें। जीवनसाथी के साथ किसी प्रकार की खटपट हो सकती है, वाणी पर संयम रखें।
उपाय- काले रंग को इस्तेमाल न करे।

मूलांक 9
माह की 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 9 होता है। मूलांक 9 के स्वामी मंगल देव हैं। आज आपका रुझान जन सम्पर्क के कार्यों में लगेगा। दिन संघर्षमय बितेगा। गुस्से पे काबू रखें, छोटे भाई बहनों से कहा सुनी हो सकती है।
उपाय- व्यायाम करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट - www.goas.org.in


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jyoti

Recommended News

Related News