आज का राशिफल 27, मई 2020- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

punjabkesari.in Wednesday, May 27, 2020 - 07:20 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातको का प्रतिनिधि सूर्य करता है | आज आपके लिए दिन अच्छा है | आज रिश्तेदारों से मिलना हो सकता है | पेट में इन्फेक्शन हो सकती है, बाहर का खाना न खाएं | भाइयों से सहयोग मिलेगा |
उपाय- पिता का आशीर्वाद लें |
शुभ रंग – संतरी, लाल

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातको का प्रतिनिधि चन्द्र देव करते हैं | आज का दिन उत्साह से भरा रहेगा | किसी नयी योजना में निवेश कर सकते हैं | माता का आशीर्वाद ले कर निवेश शुरू करें, फायदा मिलेगा |
उपाय- चांदी धारण करें |
शुभ रंग – सफ़ेद

मूलांक – 3
तीन अंक का प्रतिनिधि बृहस्पति देव करते हैं | जिन लोगों का जन्म 3, 12, 21, 30 दिनांक में हुआ है उनका मूलांक 3 होता है | आज कोई नयी जिम्मेदारी आ सकती है | आज सम्पति को ले कर घर के किसी बड़े-बुजुर्ग से बहस हो सकती है |
उपाय- पीपल के पेड़ को जल दें, कार्य सिद्ध होगा |
शुभ रंग – पीला 

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधि राहु करते हैं | आज किसी अध्ययन में रूचि बढ़ेगी | घर में किसी बड़े-बुजुर्ग की सेहत में गिरावट आ सकती है, ध्यान रखें | विद्यार्थियों के लिए विपरीत समय रहेगा |
उपाय- कुत्ते को रोटी दें।
शुभ रंग – स्लेटी

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधि बुध देव करते हैं | आज धन का योग बनता है | कोई पुराना डूबा हुआ पैसा वापस लेने के प्रयास करें| संतान के साथ समय बितेगा |
उपाय- छोटी कन्याओं का आशीर्वाद ले और उनको भोजन कराना लाभप्रद होगा |
शुभ रंग – हरा

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातको का प्रतिनिधि शुक्र देव करते हैं | आज जीवनसाथी के साथ बहस हो सकती है, वाणी पर अंकुश रखें | आज घर के लिए साज-सज्जा का सामान ऑनलाइन खरीद सकते हैं | आज किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है |
उपाय- सफ़ेद चन्दन का टीका लगाएं।
शुभ रंग– चमकीला सफ़ेद, चटक रंग

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधि केतु करते हैं |  आज धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं | जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा | बच्चों की ओर से कोई समस्या आ सकती है |
उपाय- केसर का तिलक लगाएं।
शुभ रंग – खाकी

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातको का प्रतिनिधि शनि देव करते हैं |  संतान सुख मिलेगा | आज स्वास्थ्य थोड़ा नरम रहेगा | आज यात्रा पर कहीं जा सकते हैं, जिस से फ़ायदा मिलेगा |
उपाय- हनुमान चालीसा का पाठ करें |
शुभ रंग – काला, नीला

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातको का प्रतिनिधि मंगल देव करते हैं | आज दिन जोशीला रहेगा | जिस भी काम में हाथ डालोगे, उस में सफलता मिलेगी | कोई शुभ समाचार मिलेगा | भाइयों का सहयोग मिलेगा |
उपाय- लाल रुमाल अपने पास रखें |
शुभ रंग – लाल

आचार्य लोकेश धमीजा
www.goas.org.in


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News