आज का राशिफल 26, मई 2020- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

punjabkesari.in Tuesday, May 26, 2020 - 07:13 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातको का प्रतिनिधि सूर्य करते हैं| आज मानसिक परेशानी रहेगी | पिता से मतभेद हो सकता है | वाहन और मशीनरी दोनों को सावधानी से चलाएं, दुर्घटना की आशंका है |
उपाय– सूर्य को जल अर्पित करें |
शुभ रंग – संतरी, लाल

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातको का प्रतिनिधि चन्द्र देव करते हैं | खर्चे का दिन है, पैसा सोच कर खर्च करें | पेट की समस्या हो सकती है |
उपाय– पानी का सेवन ज्यादा करें |
शुभ रंग – सफ़ेद

मूलांक – 3
तीन अंक का प्रतिनिधि बृहस्पति देव करते हैं | जिन लोगों का जन्म 3, 12, 21, 30 दिनांक में हुआ है, उनका मूलांक 3 होता है | दिन अच्छा रहेगा | धर्म स्थान में जाने का मौका मिलेगा | व्यापार में किसी नयी योजना पर काम न करें, नुकसान हो सकता है |
उपाय– पीपल के वृक्ष पर जल अर्पित करें |
शुभ रंग – पीला

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातको का प्रतिनिधि राहु करते हैं | दिन संघर्षमय रहने वाला है | किसी काम को शुरू करने से पहले किसी बुजुर्ग से सलाह जरुर करें | अपने क्रोध को शांत रखें |
उपाय– सरस्वती माता की पूजा करें |
हनुमान जी के मंदिर जा कर सिंदूर माथे पर लगाएं |
शुभ रंग – स्लेटी

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातको का प्रतिनिधि बुध देव करते हैं | शेयर, सट्टे में नुकसान हो सकता है | आज आलस आप को घेर कर रखेगा | किसी रिश्तेदार का घर में आगमन हो सकता है | अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखें |
उपाय– गाय को हरा चारा खिलाएं |
शुभ रंग – हरा

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातको का प्रतिनिधि शुक्र देव करते हैं | दिन मिलाजुला रहेगा | कोई पुराना काम पूरा होगा, वहीं कोई एक नया काम रुक जाएगा | विदेश यात्रा का योग है | व्यपारी सांझेदारी से बचें, आगे परेशानी का सामना करना पड़ सकता है |
उपाय– सफ़ेद चन्दन का तिलक लगाएं |
शुभ रंग – चमकीला सफ़ेद, चटक रंग

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातको का प्रतिनिधि केतु करते हैं |  आज का दिन लाभ का है | कोर्ट-कचहरी में आप की विजय होगी | विद्यार्थी पढ़ाई में अच्छा करेंगे | जीवनसाथी का साथ दें, पत्नी के साथ बाहर घुमने भी जा सकते हैं |
उपाय– गणेश भगवान की पूजा अर्चना करें |
शुभ रंग – खाकी

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातको का प्रतिनिधि शनि देव करते हैं |  किसी भी काम के परिणाम में देरी होगी लेकिन परिणाम आप के पक्ष में ही आएगा | मन संतुलन में रखें | बचत कम होगी | ज़मीन-जायदाद को ले कर धोखा मिल सकता है |
उपाय– शनि मंदिर में सरसों के तेल का दीया करें।
शुभ रंग – काला, नीला

मूलांक – 9  
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातको का प्रतिनिधि मंगल देव करते हैं | दिन व्यस्त निकलेगा | मकान में कोई नया काम करवा सकते हैं | रुका काम चलने लगेगा | जीवनसाथी के साथ अनबन हो सकती है |
उपाय– हनुमान मंदिर में माथा टेकें |
शुभ रंग – लाल

आचार्य लोकेश धमीजा
www.goas.org.in 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News