आज का राशिफल 28 जून, 2020- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

punjabkesari.in Sunday, Jun 28, 2020 - 10:19 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधि सूर्य देव करते हैं। किस्मत का सितारा आज बुलंदी में रहेगा। पिछले रुके सब कार्य को गति प्राप्त होगी। पिता से विरासत में मिले व्यवसाय में वृद्धि होगी।
उपाय- गुड नदी में प्रवाहित करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधि चन्द्र देव करते हैं। मानसिक परेशानी बढ़ेगी। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आर्थिक परेशानियों में सुधार आएगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
उपाय- शिवलिंग पर दूध चढाएं।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधि बृहस्पति देव करते हैं। आभूषण की विशेष कर सोने की खरीदारी कर सकते है। आप जीवन मूल्यों को उच्च स्थान देंगे। नौकरी में सहकर्मी सहयोग देंगे।
उपाय- पीपल की सेवा करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधि राहु देव करते हैं। निरंतर संघर्ष करते हुए आप अपने लक्ष्य प्राप्त कर लेंगे। कोई मित्र धोखे का व्यवहार कर सकता हैं, संभल कर रहें। ससुराल के किसी भी व्यक्ति के साथ व्यापार में सांझेदारी ना करें।
उपाय- काले कुत्ते को भोजन करवाएं।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधि बुध देव करते हैं। आज विचार रचनात्मक रहेंगे। किसी रिश्तेदार की ख़ुशी में शामिल होने का अवसर मिलेगा। परिवार के साथ सम्बन्ध प्रेममय रहेगा।
उपाय- छोटी कन्नियाओं का आशीर्वाद लें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधि शुक्र देव करते हैं। धन प्राप्ति का योग। आय के स्त्रोत बढेंगे। जीवन में आए विघ्न और बाधाएं कम होंगी। परिवार के साथ घूमने या खरीदारी का कार्यक्रम बन सकता है।
उपाय- सफ़ेद चन्दन लगाएं।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधि केतु देव करते हैं। यात्रा का योग बनता है, इस यात्रा से लाभ प्राप्त होगा। मस्तिष्क बहुत ही क्रियाशील रहेगा। आज आप अपनी दूरदर्शिता का प्रयोग करते हुए भविष्य की योजना बनाएंगे।
उपाय- कुत्ते को पाले।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधि शनि देव करते हैं। पिता और पुत्र में मतभेद रहेगा। बनते हुए कार्यों में रूकावटे आएंगी। स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। अपने मकान में कुछ नवीन निर्माण करवा सकते हैं।
उपाय- शनि मंदिर में सरसों का तेल चढाएं।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधि मंगल देव करते हैं। अपने कार्य में तत्पर रहेंगे। सामाजिक कार्यों से मान सम्मान बढ़ेगा। भाई बहन में सहयोग बनेगा। सार्वजानिक प्रदर्शन या उत्सव में भाग लेंगे।
उपाय- मीठा भोजन दान करें।

आचार्यलोकेश धमीजा़
वेबसाइट –www.goas.org.in


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jyoti

Recommended News

Related News