आज करें मध्यप्रदेश में स्थित अंबादेवी मंदिर के दर्शन, अनोखी है इसकी गाथा

punjabkesari.in Saturday, Mar 05, 2022 - 12:16 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
मध्यप्रदेश के शक्ति या देवी मंदिर के बारे में बताने जा रहे हैं। दरअसल हम बात कर रहे हैं मध्यप्रदेश में विराजमान मां अम्बादेवी के मंदिर की। पौराणिक कथाओं के अनुसार जब देवी सती ने अपने पिता राजा दक्ष के अपमान पर हवन कुंड में कूद गईं थी। तब भगवान शिव मां सती के शव को लेकर पूरे ब्रह्माण्ड में ताडंव करने लगे थे। इसके बाद जहां-जहां देवी सती के अंग व आभूषण गिरे वो जगहें शक्तिपीठ के नाम से प्रसिद्ध हो गई।
PunjabKesari, Madhya Pradesh, Amadevi Temple, अंबा देवी मंदिर , मध्य प्रदेश अंबा देवी, अंबा देवी पौराणिक कथा, Dharmik Sthal, Hindu Teerth Sthal, Religious Place In India, Dharm, Punjab Kesari
माना जाता है कि मां का ये धाम बहुत ही अद्भुत और अनोखा है। जो अपने आप में प्रसिद्ध् हासिल किए हुए हैं। चलिए अब आपको बताते हैं कि मां के इस पावन धाम की खासियत क्या है। बता दें कि मां के इस स्थान पर देवी सती की चुनरी गिरी थी। इसी कारण इस मंदिर को चुनरी वाली माता के नाम से भी जाना जाता है। ये धाम मध्यप्रदेश के बैतुल जिले के धारुड नामक गांव के घने जंगलों में वैभवशाली शक्ति के साथ सुशोभित है। इसके अतिरिक्त इस मंदिर से जुड़ी कई मान्यताएं भी प्रचलित हैं। मान्यताओं के अनुसार इस मंदिर की खोज मनिहार यानि कांच की चूड़ियां बेचने वाली मंगला देवी नामक एक महिला ने की थी.. जिसे भक्त, मां मंगला कहकर पुकारते है। उसने मां की आराधना कर सिद्धि प्राप्त कर ली थी। कहते हैं यहां आने वाले हर भक्त को मां खुद के होने का आभास ज़रूर कराती है। 
PunjabKesari, Madhya Pradesh, Amadevi Temple, अंबा देवी मंदिर , मध्य प्रदेश अंबा देवी, अंबा देवी पौराणिक कथा, Dharmik Sthal, Hindu Teerth Sthal, Religious Place In India, Dharm, Punjab Kesari
इतना ही नहीं इस मंदिर की दिलचस्प बात ये है कि यहां मां के दर्शन करने इंसान ही नहीं। शेर भी आते हैं। जो इस बात का सबूत है कि मां आज भी इस मंदिर में विराजित है। एक और हैरान करने वाली बात ये है कि आज तक इन शेरों ने किसी भी भक्त को कभी भी नुकसान नहीं पहुंचाया। कहा जाता है इस मंदिर में एक गुप्त गुफा भी है। जिसके अंदर एक ऋषि- मुनि का आश्रम स्थित है। जहां कई सालों से महान ऋषि- मुनि तपस्या में लीन हैं। इस आश्रम के दर्शन अंबे मां के दरबार में आने वाला हर भक्त करना चाहता है। 
PunjabKesari, Madhya Pradesh, Amadevi Temple, अंबा देवी मंदिर , मध्य प्रदेश अंबा देवी, अंबा देवी पौराणिक कथा, Dharmik Sthal, Hindu Teerth Sthal, Religious Place In India, Dharm, Punjab Kesari
लेकिन इस गुफा में जाना मौत को गले लगाने से कम नहीं है, क्योंकि वहां जाने के मार्ग में कई जंगली जानवरों का सामना करना पड़ता है लेकिन लोगों का कहना है, कि मंगला देवी ने इस गुप्त गुफा के कई भक्तों को दर्शन भी करवाएं हैं। इनमें से कुछ भक्त आज भी जिंदा हैं। मंगला देवी के स्वर्ग वास के बाद कई लोगों ने इस गुफा में जाने का प्रयास भी किया लेकिन कोई सफल न हुआ लेकिन आए दिन मां अपने भक्तों अपने होने का संकेत करवाती रहती हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jyoti

Recommended News

Related News