Akshaya Tritiya 2021: अनेक जन्मों में धन-ऐश्वर्य की इच्छा रखने वाले करें ये काम

punjabkesari.in Thursday, May 13, 2021 - 07:02 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

What is special about Akshaya Tritiya- इस बार अक्षय तृतीया पर ग्रहों का ऐसा संयोग बना है जो इस दिन को और शुभ और प्रभावशाली बना रहा है। सूर्य इस दिन मेष राशि से वृष राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्य के राशि परिवर्तन से इस दिन वृष राशि में सूर्य बुध के संयोग से बुधादित्य योग बनेगा। इस दिन शुक्र स्वराशि वृष में रहेंगे। इस पर शुभ संयोग यह भी बना है इस दिन चंद्रमा उच्च राशि होंगे। अक्षय तृतीया पर चंद्रमा का शुक्र के साथ शुक्रवार को वृष राशि में गोचर करना, धन, समृद्धि और निवेश के लिए बहुत ही शुभ फलदायी है। अक्षय तृतीया पर चंद्रमा संध्या काल में मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। मिथुन राशि में इस समय मंगल का संचार हो रहा है। ऐसे में चंद्रमा के मिथुन राशि में आने से यहां धन योग का निर्माण होगा।

PunjabKesari Akshaya Tritiya

What we should do on Akshaya Tritiya- ग्रहों की इस शुभ स्थिति में अबकी बार अक्षय तृतीया पर स्थायी संपत्ति जैसे जमीन, मकान की खरीदारी करना शुभ फलदायी होगा। इस दिन आप नए कारोबार और काम का आरंभ कर सकते हैं। जो लोग धन का निवेश या पुण्य का निवेश करना चाहते हैं उनके लिए भी दिन उत्तम है। पुण्य का निवेश से मतलब है कि जो लोग पुण्य फल पाना चाहते हैं जिससे अनेक जन्मों में उन्हें धन ऐश्वर्य मिले उनके लिए भी इस दिन दान करना अनंत गुणा फलदायी होगा।

PunjabKesari Akshaya Tritiya

Akha Teej- शुक्र ग्रह, सुख-सुविधा एवं ऐश्वर्य का प्रतीक है। इस दिन गृह-उपयोगी सामान भी खरीदा जा सकता है। विलासिता, शृंगार, भवन के नवीनीकरण से संबंधित वस्तुएं घर में लाना शुभ माना गया है। वाहन का क्रय बिना कोई मुहूर्त देखे अक्षय तृतीया पर किया जा सकता है।

PunjabKesari Akshaya Tritiya


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News