वास्तु के अनुसार चौराहे या तिराहे पर हो मकान तो...
punjabkesari.in Sunday, Dec 27, 2020 - 05:47 PM (IST)
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
इतना तो सभी जानते हैं कि वास्तु के अनुसार घर आदि को बनाना चाहिए। जो लोग हमारी वेबसाइट को निरंतर को फॉलो करते हैम उन्हें इस बात के बारे में संपूर्ण जानकारी होगी कि यदि घर का निर्माण वास्तु के अनुसार न करवाया जाए तो वहां रहने वाले लोगों को कई तरह की परेशानियां का सामना करना पड़ता है। इसी कड़ी में आज आपको बहुत ही खास जानकारी वाले हैं जिसमें हम आपको बताएंगे कि जिस किसी का घर चौराहे या तिराहे पर हो तो वहां रहने वालों पर इसका क्या प्रभाव पड़ता है। चलिए आपके इंतज़ार को और न बढ़ाते हुए आपको बताते हैं कि इससे जुड़ी खास जानकारी-
धार्मिक और वास्त शास्त्र के मुताबिक जहां हम रहते हैं, यानि जिस स्थान पर भी हमारा निवास होता है, वह स्थान हमारा भविष्य तय करता है। इसलिए कहा जाता है कि घर आदि के निर्माण के लिए जिस भी जगह का चयन करें, बहुत ही ध्यान से करना चाहिए। क्योंकि अगर जगह का प्रभाव बुरा पड़ जाए तो केवल नुकसान ही नुकसान होता है।
सबसे पहले तो ये जानना हर किसी के लिए आवश्यक है कि तिराहे या चौराहे पर घर होने से केवल नुकसान होता है। हर किसी को ध्यान में रखना चाहिए कि घर के सामने या निकट तिराहा या चौराहा नहीं होना चाहिए। अक्सर कार्नर के मकान इसी तरह के होते हैं। चलिए अब जानते हैं इससे होने वाले नुकसान-
चौराहे-
वास्तु के अनुसार चौराहे पर वास्तु दोष निर्मित होता है।
इसके बारे में तंत्र शास्त्र कहता है कि यह तमोगुण का स्थान माना गया है, इसलिए यहां नकारात्मक ऊर्जा अधिक होती है।
अगर इस स्थान पर लोगों का तथा वाहनों का आवागमन अधिक रहे मानसिक शांति भंग ही रहेगी। साथ ही साथ उत्तेजना बनी रहती है। .यही कारण है कि चौराहे के पास घर नहीं बनाना चाहिए।
तिराहे-
चौराई की ही तरह तिराहे पर भी भयानक वास्तुदोष निर्मित होता है, इस स्थान पर रहने वाले लोग हमेशा मानसिक रूप परेशान रहते है।
खासतौर पर इस स्थान पर रहने वाली महिलाएं अधिक बीमार रहती हैं।
तो वहीं घर के लोगों के पास धन ज्यादा समय तक टिक नहीं पाता, जिससे आर्थिक परेशानियों जीवन में अधिक रहती हैं। इसके अलावा ऐसे घरों में अधिक रूप से लड़ाई-झगड़े रहते हैं।