जिन लड़कियों के हाथ पर होते हैं ये निशान, लाइफ में पाती हैं Name-Fame

punjabkesari.in Friday, Sep 24, 2021 - 06:11 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
समुद्ध शास्त्र व हस्तरेखा मेें बताया है कि हमारे शरीर के हर हिस्से में हमारे व्यक्तित्व से संबंधित बातें व रहस्यों को खोलते हैं। आज हम बात करने वाले हैं हस्तरेखा में बताए गए कुछ हाथों के निशानों के बारे में जो जिन लड़कियों के हाथों में होते हैं तो वो अपने जीवन में बेहद मान-सम्मान के साथ सफलता हासिल करती हैं। इतना ही नहीं निम्न बताए जाने वाले हाथों के निशान वाली लड़कियां अपने जीवन अधिक लोकप्रियता हासिल करती है। तो आइए जानते हैं क्या हैं वो निशान- 

इन निशानों वाली लड़कियां होती हैं बेहद सफल- 
हस्तरेखा के अनुसार जिन लड़कियों व महिलाओं के हाथ में मछली का निशान होता है वे बेहद भाग्‍यशाली होती हैं। बल्कि कहा जाता है इनके साथ-साथ उनके परिजनों की भी किस्‍मत चमक जाती है।  

जिन लड़कियों की उंगली के पहले पोर पर चक्र का निशान हो तो ऐसी लड़कियां अपने जीवन में खूब मशहूर होती हैं। साथ ही साथ ये अपने जीवन में धनवान होने के साथ-साथ बुद्धिमान भी होती हैं तथा जीवन में खूब मान-सम्‍मान पाती हैं।  

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भगवान विष्‍णु को कमल प्रिय है और देवी लक्ष्‍मी कमल के ऊपर विराजमान हैं। ऐसे में जिन लड़कियों के हाथ में कमल को निशान होता है उन पर देवी लक्ष्‍मी और विष्‍णु जी दोनों की कृपा होती है। जिससे जीवन में सफलता प्राप्त होती है।  

जिन लड़कियों के हाथों में स्वास्तिक का निशान होता है वो बेहद शुभ होता है। इस तरह के निशान वाली लड़कियां सदाचारी, सदगुणी और धार्मिक होती हैं। ये जिंदगी में खूब मान-सम्‍मान मिलता है और जीवन में सकारात्‍मकता आती है।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jyoti

Recommended News

Related News