आज का राशिफल 18 फरवरी, 2021- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

punjabkesari.in Thursday, Feb 18, 2021 - 06:58 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। दिन ऊर्जा से भरा रहेगा। कुछ महत्वपूर्ण व्यक्तियों से मेलजोल बढ़ेगा। सरकारी कामों में धन प्राप्ति की सम्भावना है। आज की गई मेहनत आने वाले भविष्य में एक नई शुरुआत का आधार बन सकती है।
उपाय-  बंदरों को भोजन दें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। आर्थिक रूप से आज का दिन उत्तम है। व्यापार और व्यवसाय में लाभ के अधिक अवसर प्राप्त करेंगे। व्यस्तता के बीच स्वयं के लिए समय निकालना बहुत जरुरी है। माता की सेहत पर ध्यान देने की आवश्यकता है।
उपाय- रात्रि में दूध का सेवन न करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। अपनी पिछली गलतियों के सुधार के लिए आज का दिन बेहतर है। पूरे मन से किए गए कामों में सफलता मिलेगी। विद्यार्थियों को अपने समय का सही उपयोग करना चाहिए।
उपाय- पीपल के वृक्ष की सेवा करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। दिन भर कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है पर आप खुद को सभी परिस्थितियों में ढाल लेने में सक्षम हैं। मेहनत के हिसाब से फल न मिलने के कारण मन विचलित हो सकता है।
उपाय- सरस्वती माता की आराधना करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। नौकरी में आप अपने मिलनसार और हंसमुख स्वभाव के कारण सभी का मन मोह लेंगे। व्यवसाय में किसी भी निर्णय को लेने से पूर्व उस पर सभी दृष्टिकोण का आंकलन अवश्य करें।
उपाय- फिटकरी से दांत साफ करें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। नौकरी में किसी भी दस्तावेज पर हस्ताक्षर से पूर्व उस का भली-भांति अध्ययन जरुर कर लें। जल्दबाजी में लिए गए निर्णयों से नुकसान हो सकता है। प्रेम प्रसंग जीवन में दस्तक दे सकता है।
उपाय- मंदिर में दही दान करें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। बच्चों की संगत पर ध्यान देने की जरुरत है। खेलते हुए उनको चोट लग सकती है, सावधानी बरतें। व्यापार में अधिक लालच नुकसान दे सकता है। दाम्पत्य जीवन में कुछ परेशानियां आ सकती हैं।
उपाय- कुत्तों को रोटी दें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। निवेश के लिए आज का दिन अनुकूल नहीं है। किसी रिश्तेदार से बोली गई बात आप को पसंद नहीं आएगी, जिस कारण मन उदास हो सकता है। नेत्र सम्बन्धी विकार से परेशान हो सकते हैं।
उपाय- शनि चालीसा का पाठ करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। मित्रों के साथ काम करना शुभफलदायक रहेगा। विद्यार्थियों को किसी प्रकार की उपलब्धि मिलने की सम्भावना है। आय के नये स्त्रोत बनेंगे, जिन से आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।
उपाय- हनुमान चालीसा का पाठ करें।
 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.goas.org.in


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News