आज का राशिफल 14 जनवरी, 2021- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

punjabkesari.in Thursday, Jan 14, 2021 - 07:28 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। दिन में कुछ परेशानियां आएंगी जिस से नकारात्मकता हावी होगी। किसी पर जरुरत से अधिक विश्वास करने से आर्थिक नुकसान की स्थिति उत्पन्न होगी। विद्यार्थियों को अधिक मेहनत करने की जरुरत है वर्ना परीक्षा में विपरीत परिणाम मिल सकते हैं।
उपाय- गेंहू दान करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। मन अशांत रहेगा। कुछ अनचाहे खर्चें परेशान करेंगे। माता से व्यापार के विस्तार के लिए कोई नया सुझाव मिलेगा। मौसम के बदलाव के कारण माता की सेहत में गिरावट आ सकती है।
उपाय- रात्रि में दूध न पिएं।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। अविवाहित व्यक्तियों के लिए विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। कार्यक्षेत्र में वातावरण अनुकूल रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी।
उपाय- सोना धारण करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। स्वभाव में संयम रखने की आवश्यकता है। अचानक कामयाबी के कुछ अवसर मिलेंगे, जिनको प्राप्त कर भविष्य में आर्थिक उन्नति मिलेगी। विदेशी मित्र से कोई उपहार मिलने से मन हर्षित होगा।
उपाय- मदिरा का सेवन न करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों और सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। विद्यार्थियों के लिए कड़ी मेहनत का दिन हैं। वाणी और क्रोध में संयम रखें। कन्या के लिए विवाह का प्रस्ताव आने की संभावना है।
उपाय- छोटी कन्याओं को उपहार दें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। युगल प्रेमियों के बीच प्रेम प्रसंगों में अनुकूलता प्राप्त होगी। व्यर्थ की वस्तुओं पर पैसा व्यय करेंगे। परिवार के साथ सामाजिक समारोह में घूमने का अवसर मिलेगा।
उपाय- सफ़ेद चन्दन का तिलक लगाएं।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। संतान सम्बन्धी कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे, जिससे मन में संतोष मिलेगा। पति-पत्नी के संबंधों में तनाव की संभावना है। किसी भी प्रकार के नये निवेश से बचें।
उपाय- कुत्तों की सेवा करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। साझेदारी में व्यवसाय करने से नुकसान उठाना पड़ सकता है। प्रॉपर्टी सम्बन्धी कार्यों में रूकावट आ सकती है। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों से अचेत रहें। वाहन चलते समय सावधानी बरतें।
उपाय- शनि चालीसा का पाठ करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। बुद्धि से कुछ रुके कामों को आगे बढ़ाएंगे। व्यावसायिक मामलों में नई योजनाएं बना सकते हैं। व्यापार में साझेदार के साथ पारदर्शिता रखना बहुत आवश्यक है, वर्ना आप दोनों के बीच मतभेद उत्पन्न हो सकता है।
उपाय- लाल रंग का रुमाल अपने पास रखें।      
 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.goas.org.in


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News