लव राशिफल: किस को थी खबर इश्क कितनी कयामत ढाता है

punjabkesari.in Monday, Apr 04, 2022 - 07:57 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- आज साथी के साथ छोटी सी बात को लेकर हुई गलत फहमी दूर होगी। मन में किसी तरह का कोई मैल नहीं रहेगा। घर में कोई सुखद समाचार आ सकता है।

वृष- जो सिंगल हैं, उन्हें कोई खास सोशल नेटवर्किंग साइट पर मिल सकता है। जिससे लंबा रोमांस चलेगा। मैरिड का एक्स्ट्रा मैरिटल रिलेशन शुरु हो सकता है।

मिथुन- आज कोई ऐसा लाइफ में प्रवेश करेगा,जो आपको बहुत प्यार करेगा, भावनाओं को समझेगा। ये माधुर्य संबंध जीवन बदल देगा। खुशियां समेटने के लिए तैयार रहें।

कर्क- घर-परिवार से जुड़ी चिंताएं सता सकती हैं। लव लाइफ के लिए समय ही नहीं मिलेगा। सारा ध्यान अपनों पर ही लगा रहेगा। उनके प्रति समर्पण बढ़ेगा।  

सिंह-  लव लाइफ में थोड़ा सा तनाव रह सकता है। साथी आपकी छोटी सी बात को लेकर नाराज हो सकता है। उन्हें मनाने का प्रयास करें और स्पेशल फील करवाएं ताकि वे पहले जैसे सामान्य हो जाएं।

कन्या- साथी आपकी भावनाओं की कद्र करेगा। जो लंबे समय से आप चाहते हैं, वे सभी इच्छाएं आज पूरी होंगी। लव लाइफ को लेकर कोई बड़ा कदम भी उठा सकते हैं, जिससे आने वाला कल बहुत हसीन होगा।

तुला- आज डांवाडोल हो रहा आत्मविश्वास स्थिर होगा। मानसिक चिंताएं समाप्त होगी। केवल साथी की प्रेरणा से ये सब संभव होगा। साथी का धन्यवाद कहने का ये अच्छा मौका है।

वृश्चिक- आज स्वभाव चंचल रहेगा। अपनी चंचलता के चलते साथी को कोई गलत बात न बोल दें अन्यथा सारा दिन खराब हो जाएगा। अपना और उनका दोनों का मूड खराब करेंगे।

धनु- आज लव लाइफ में कुछ उतार-चढ़ाव रह सकते हैं। सोशल नेटवर्किंग साइट पर अधिक समय व्यतित होगा। जहां किसी के साथ दिलचस्प चेटिंग होगी। मैरिड लोगों का संतान के साथ अच्छा समय व्यतित होगा।

मकर- आज बहुत सारी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। साथी के साथ कहासुनी होगी। जो लंबा रुप ले सकती है। ऐसे में आपके चुप रहना ही बेहतर है। कल तक सब ठीक हो जाएगा।

कुंभ- शादीशुदा जातकों को संतान की तरफ से कोई खुशखबरी मिल सकती है। जो घर के माहौल में खुशी की लहर लाएगी। अनमैरिड कपल्स में थोड़ा तनाव रहेगा। दोस्तों की वजह से मूड थोड़ा ऑफ रहेगा।

मीन- आज लव लाइफ में असीम सुख की प्राप्ति होगी। साथी के साथ प्रेम भरी बातें होंगी। पुराने दिन याद करके बहुत खुशी होगी। हो सकता है आपकी फेवरेट जगह पर यात्रा का प्रोग्राम भी बन जाए।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News