लव राशिफल: रुह से महसूस करने का एहसास है प्यार

punjabkesari.in Saturday, May 14, 2022 - 07:39 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- प्रेम के मामले में इमोशनल रहने वाले हैं। कोई बात आपके दिल को छू जाएगी, जिससे बाहर नहीं निकल पाएंगे और सारा दिन उधेड़बुन में ही बीत जाएगा। 

वृष- प्यार में या किसी रिश्ते में जाने के लिए जल्दबाजी न दिखाएं। दिल में जो भी है, उन सभी जज्बातों को दबा कर रखें। सोच-विचार करने के बाद ही किसी निर्णय पर आएं।  

मिथुन- अपने प्यार पर अधिकार जताने वाले याद रखें की वे आपकी प्रॉपर्टी नहीं है। ये बात जितनी जल्दी समझ जाएं उतना अच्छा है। उन्हें भी अपना जीवन अपने हिसाब से जीने का अधिकार है।

कर्क- आज आपको किसी खास शख्स के साथ गजब का आकर्षण हो सकता है। जिसकी खुमारी का उतरना एक लंबे अर्से के बाद होगा। संभल कर रहें, नहीं तो फालतू के पचड़े में पड़ जाएंगे।  

सिंह- आपने अक्सर देखा या सुना होगा कि लोगों को पहली फुर्सत में प्रेम हो जाता है। आज कुछ ऐसा ही होने वाला है। मैरिड लाइफ में भी प्यार का जादू सिर चढ़कर बोलेगा।

कन्या- एक तरफा प्यार को छोड़ दें, इसी में आपकी भलाई है। अन्यथा लाइफ में कभी आगे नहीं बढ़ पाएंगे और अपने भविष्य के साथ खुद खिलवाड़ करेंगे। मैरिड लाइफ सामान्य रहेगी। 

तुला- सिंगल लोग दिलफेंक आशिक न बनें, किसी पर भी लट्टू न हो जाएं। थोड़ा संभल कर रहें। मर्यादा में रहने में ही भलाई है। मैरिड लोग रोमांटिक और खुशदिल रहने वाले हैं। 

वृश्चिक- अपने प्यार पर भरोसा रखें, उन पर शक करने की आदत हंसते-खेलते रिश्ते में दरार डाल देगी। माना की आप पार्टनर से अधिक भावनात्मक रूप से जुड़े हैं लेकिन हर रिश्ते में स्पेस जरुरी है।

धनु- आज पार्टनर बेहद रोमांटिक रहने वाला है। रोमांस को एंजॉय करने के लिए तैयार रहें। पार्टनर से कोई बड़ा सरप्राइज भी मिल सकता है। ऑल ओवर खूब मस्ती भरा दिन रहेगा। 

मकर- लव लाइफ में चल रही समस्याओं से उबरने के लिए अपने स्वभाव, गुण और दोष के बारे में अच्छे से विचार करें। देखें क्या कमियां हैं आप में जिन्हें सुधारने की जरुरत है। 

कुंभ- आज साथी से दूरी बनी रह सकती है। अपने भावुक मिजाज पर लगाम लगाएं और मन किसी ओर काम में लगाएं। उनके दिल में अपनी जगह बनाए रखने के लिए कोई सरप्राइज प्लान करें।

मीन- आज अपने प्यार को लेकर आप में गजब का जुनूनी व्यवहार रहेगा। जो लव लाइफ के लिए अच्छा नहीं है। बिहेवियर को चेंज करें अन्यथा भविष्य में घातक परिणाम देखने को मिलेंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News