लव राशिफल: प्यार के आगोश में बांधेगा कामदेव का जादू

punjabkesari.in Monday, Nov 07, 2022 - 07:43 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- दांपत्य जीवन से लेकर लव लाइफ तक सब कामदेव के प्रभाव में रहेगा। सप्ताह के आरंभ में आप एक-दूसरे के आकर्षण में बंधे रहेंगे। आज के खूबसूरत लम्हों को यादगार बनाया जा सकता है।

वृष- इस राशि के लोग आज प्रेम और रोमांस में मस्त रहने वाले हैं। साथी को दिया गया प्यार भरा उपहार यादगार साबित होगा। जिम्मेदारियों को थोड़ा दरकिनार करके अपने आप पर ध्यान दें। 

मिथुन- आज आप पर कामदेव का जादू चलेगा। दिल में बसी तमाम तरह की कामनाओं और इच्छाओं को खुली आंखों से पूरा होते देखेंगे। सप्ताह का आरंभ आपके लिए गुडलक लाया है।

कर्क- आज अपनी लाइफ में खुली बांहों से कामदेव का वेलकम करें। साथी की छोटी-छोटी बातों को नज़रअंदाज़ करते हुए रिश्ते में प्यार को कैसे रंगीन बनाया जाए, इस पर ध्यान दें। 

सिंह- काम की अधिकता के कारण अपने साथी को नजरअंदाज न करें। ये आपके रिलेशन को अंधकार की ओर ले जा सकता है। रोमांस और खुशियों को अपने संबंधों में बनाए रखने के लिए यत्न करें।

कन्या- पार्टनर का भरपूर साथ और प्यार मिलने वाला है। प्रेम विवाह की बात घर पर करने के लिए समय बहुत अच्छा है। साथी के साथ यात्रा पर जाने का प्रोग्राम बना सकते हैं।

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

तुला- साथी के साथ चल रही अनबन खत्म होगी। लव लाइफ का नया आरंभ करेंगे, जो आपकी मैरिड और अनमैरिड लाइफ को नया मुकाम देगा। सप्ताह का आरंभ प्यार की बहार लाएगा।

वृश्चिक- साथी का रोमांटिक मूड रहने वाला है। आपको उनकी भावनाओं की कद्र करनी चाहिए। समय अच्छा है, जो बात पार्टनर से लंबे टाइम से कह नहीं पा रहे थे, आज वह कह डालें।  

धनु- लव पार्टनर से दिल की बात कहने के लिए आज का दिन अच्छा है, जवाब सकारात्मक मिलेगा। मैरिड लाइफ में फैमिली के साथ कहीं छुट्टियां बिताने की योजना बनेगी। 

मकर- आज आपका साथी आपसे प्रभावित रहेगा। वे न चाहते हुए भी आपके आकर्षण से निकल नहीं पाएंगे। कामदेव के आशीर्वाद से  जीवन में नई उंमग आएगी। 

कुंभ- साथी से आज कोई ऐसी गुड न्यूज मिल सकती है। जिसका आपको लंबे समय से इंतजार था। सप्ताह का पहला दिन रोमांच से भरा रखेगा। प्रेम और काम का खास इंपेक्ट रहेगा।

मीन- लव रिलेशन में चल रही दोस्ती प्रेम संबंध में बदल सकती है। जो आपके दिन को यादगार बना देगी। जीवनसाथी के साथ लंबी यात्रा का प्रोग्राम बन सकता है। अपने व्यक्तित्व में ओज और शक्ति बढ़ाएं।

PunjabKesari kundli


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News