लव राशिफल 1 सितंबर- खोया-खोया रहता है दिल, जागे जागे अरमां हैं

punjabkesari.in Wednesday, Sep 01, 2021 - 07:22 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- आज का दिन खुशियों भरा रहने वाला है। रोमांस के लिए क्वालिटी टाइम मिलने वाला है। कुंवारों का आकर्षण प्रेम प्रसंग में बदल सकता है। ओवर ऑल दिन मौज-मस्ती भरा रहेगा।

वृष- आज आपकी अपने पुराने लव पार्टनर से भेंट हो सकती है। जो दिल में एक कसक जगाएगी। इसे बुरी याद समझ कर भूल जाएं और अपने वर्तमान पर ध्यान दें।   

मिथुन- आप अपने रिश्ते में ठहराव का अनुभव करेंगे। अपने से अधिक पार्टनर की खुशी के बारे में सोचें, फिर देखें प्रेम पहले की तरह कैसे परवान चढ़ता है। अपनी जेब का ध्यान रखते हुए साथी को प्रेम भरा उपहार दें।

कर्क- साथी की सेहत थोड़ी खराब रह सकती है। उनका खास ध्यान रखें। रिलेशनिप में रह रहे लोग थोड़ी सावधानी बरतें, ब्रेकअप हो सकता है। याद रखें, किन्हीं दो लोगों के बीच विश्वास होने से ही रिश्ते बनते हैं। 

सिंह- लव पार्टनर हो या फिर मैरिड कपल दोनों अपने आप में बदलाव लाने की कोशिश करें। तभी आपका रिश्ता सामान्य हो पाएगा।  एक-दूसरे को समझें और अधिक से अधिक समय साथ व्यतित करें।

कन्या- पुराने चल रहे झगड़े को दरकिनार करके आगे बढ़ें। बात-बात पर विवाद न करें। अपने क्रोध पर संयम रखें अन्यथा रिश्ता तार-तार हो सकता है। 

तुला- आपकी लव लाइफ आपके मन अनुकूल चलेगी। पार्टनर के साथ अच्छा तालमेल रहेगा। डेट पर जाने से रिश्ते में मजबूती आएगी। आउट ऑफ स्टेशन जाने का प्रोग्राम भी बना सकते हैं। 

वृश्चिक- कुंवारे और विवाहित दोनों के लिए आज का दिन भाग्यशाली साबित हो सकता है। देश-विदेश यात्रा का प्रोग्राम बन सकता है। लोंग ड्राइव पर भी जा सकते हैं। 

धनु- आपकी शादी का भविष्य सुनहरा है। किसी गलत संबंध की शुरुआत करके अपना पारिवारिक जीवन खराब न करें। लव पार्टनर से अनबन हो सकती है। अपने क्रोध पर कंट्रोल रखें।

मकर- अगर आप अकेले हैं तो कोई खास आपके जीवन में आ सकता है। जो आपकी लाइफ में ढेर सारी खुशियां लाएगा। मैरिड- अनमैरिड के लिए दिन सामान्य रहेगा। कहीं घूमने का प्रोग्राम बन सकता है।

कुंभ- अपने लव रिलेशनशिप को लेकर भावनाओं में न आएं। आज लिया गया स्ट्रांग निर्णय, आपके सुखद भविष्य का निर्माण करेगा। मैरिड कपल में घर के खर्चों को लेकर खींचतान हो सकती है।

मीन- सिंगल लोगों को आज अपना मनचाहा लव पार्टनर मिल सकता है। शादीशुदा लोगों में चल रहा मनमुटाव खत्म होगा। रिलेशनशिप में हैं तो संभल जाएं, कोई तीसरा दस्तक दे सकता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News