आज का पंचांग- 19 नवंबर, 2021
punjabkesari.in Friday, Nov 19, 2021 - 08:48 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
19 नवम्बर, 2021 शुक्रवार कार्तिक शुक्ल तिथि पूर्णिमा (दोपहर 2.28 तक) तथा तदोपरांत तिथि प्रतिपदा
विक्रमी सम्वत् : 2078, मार्ग शीर्ष प्रविष्टे 4, राष्ट्रीय शक सम्वत् : 1943, दिनांक : 28 (कार्तिक), हिजरी साल : 1443, महीना: रबि उल्सानी, तारीख : 13, सूर्योदय : प्रात: 7.02 बजे, सूर्यास्त : सायं 5.23 बजे (जालंधर समय), नक्षत्र : कृतिका (19-20 मध्य रात 4.29 तक) तथा तदोपरांत नक्षत्र रोहिणी, योग: परिध (19-20 मध्य रात 3.51 तक) तथा तदोपरांत योग शिव, चंद्रमा : मेष राशि पर (प्रात: 8.13 तक) तथा तदोपरांत वृष राशि पर प्रवेश करेगा। दिशा शूल : पश्चिम एवं नैऋत्य दिशा के लिए, राहूकाल: प्रात: साढ़े दस से दोपहर बारह बजे तक, पर्व, दिवस तथा त्यौहार : कार्तिक पूर्णिमा, कार्तिक स्नान समाप्त, श्री गुरु नानक देव जी जयंती, मेला पुष्कर (राजस्थान), मेला श्री राम तीर्थ (पंजाब), मेला कपाल मोचन (हरियाणा), मेला गढ़गंगा (उत्तर प्रदेश), मेला झिड़ी बाबा (जम्मू-कश्मीर) चातुर्मास्य व्रत नियमादि समाप्त (जैन), खंडग्रास चंद्र ग्रहण- यह ग्रहण भारत के सुदूर वर्ती राज्यों अरुणाचल प्रदेश तथा असम के सुदूर पूर्वी क्षेत्रों में बहुत थोड़े समय के लिए ग्रस्तदोय के रूप में दिखाई देगा।
सूर्योदय समय ग्रहों की स्थिति:-
सूर्य वृश्चिक में
चन्द्रमा मेष (प्रात: 8.13 तक) में
मंगल तुला में
बुध तुला में
गुरु मकर में
शुक्र धनु में
शनि मकर में
राहू वृष में
केतु वृश्चिक में