Aaj Ka Good Luck (21st February, 2022): आज करें ये काम शिव चमकाएंगे आपका नाम

punjabkesari.in Monday, Feb 21, 2022 - 10:37 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Aaj Ka Good Luck (21st February, 2022): सोमवार का दिन भगवान शिव और चंद्र देव से जुड़ा माना जाता है। शिव आदि नाथ हैं जिनका न अंत है न आंरभ। भगवान शिव को भोलेनाथ भी कहते हैं क्योंकि देवों के देव व महादेव सिर्फ़ बांटना जानते हैं। कोई भी उनकी थोड़ी सी भी मन से भक्ति कर ले तो वो प्रसन्न होकर वरदान दे देते हैं।

PunjabKesari Aaj Ka Good Luck

भगवान शिव ने चंद्र देव को अपने मस्तक पर विराजमान किया हुआ है। जो धन, मन, मां की ममता, जीवन के भौतिक सुख़ और जल के कारक हैं।

सोमवार को जन्मे लोग सहनशील, उद्धार, सुंदर और दयालु स्वभाव के होते हैं जैसा कि सोमवार चंद्र देव के साथ जुड़ा हुआ है तो ये चंचल भी होते हैं। कई बार हर काम में जल्दबाज़ी दिखाते हैं और इन्हें ऐसा करना अच्छा लगता है।

अगर कुंडली में चंद्र देव बहुत अच्छी स्थिति में बैठे हों तो इन्हें मां, दादी, नानी और पूरे परिवार से प्यार और दुलार मिलता है। जीवन की हर इच्छा पूरी होती है। धन और वैभव की कोई कमी नहीं रहती लेकिन अगर चंद्र देव कुंडली में अशुभ हों और राहु व शनि से पीड़ित हो जाएं। चंद्र देव को मित्रों का साथ भी न मिले तो सूर्य बृहस्पति और मंगल का तो जीवन सघंर्ष से भर जाता है। हर काम म़े असफ़लता मिलती है और धन की कमी बनी रहती है।

PunjabKesari Aaj Ka Good Luck

ऐसे में करें ये उपाय
बड़ के पेड़ पर मीठा दूध चढ़ाएं।

कच्चे दूध का तिलक लगाएं।

बहते पानी में चावल बहाएं।

घर में साफ़ जल का दुरुपयोग न करें।

आशू मल्होत्रा
ashumalhotra629@gmail.com

PunjabKesari Aaj Ka Good Luck


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News