550वें प्रकाश पर्व को समर्पित कुरुक्षेत्र में राज्य स्तरीय गुरमति समागम

punjabkesari.in Sunday, Sep 08, 2019 - 10:58 AM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (VIDEO)
अमृतसर (दीपक): श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व को समर्पित गुरमति समागमों की लड़ी में हरियाणा के कुरुक्षेत्र की दाना मंडी में राज्य स्तरीय समागम शिरोमणि कमेटी के सीनियर उपप्रधान रघुजीत सिंह विर्क के प्रयासों से करवाया गया, जिसमें श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह, तख्त श्री हजूर साहिब से ज्ञानी जोतइन्द्र सिंह, शिरोमणि कमेटी के प्रधान भाई गोबिन्द सिंह लौंगोवाल, शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल और संत समाज के लोग मौजूद थे। 

समागम में जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने कहा कि गुरु ग्रंथ और पंथ के प्रति समर्पण भावना हर सिख के लिए जरूरी है। जितनी देर हम इनसे जुड़े रहेंगे, कोई भी ताकत कुछ नहीं बिगाड़ सकती। शिअद प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि पहले पातशाह का 550वां प्रकाश पर्व गुरु साहिब के मूल्यवान उपदेशों का प्रचार करने का सुनहरा अवसर है, वहीं भाई गोबिन्द सिंह  लौंगोवाल ने कहा कि आज मानवीय समस्याओं के हल के लिए गुरु साहिब के उपदेशों पर चलने की जरूरत है। वहीं भाई लौंगोवाल और रघुजीत सिंह विर्क ने मुख्य शख्सियतों को सम्मानित किया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Lata

Recommended News

Related News