श्री विजय चोपड़ा हुए गुरु के चरणों में नतमस्तक, संगतों को दी गुरुपर्व की बधाई

punjabkesari.in Thursday, Nov 14, 2019 - 09:39 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
जालंधर:
गुरुद्वारा 9वीं पातशाही दुख निवारण साहिब गुरु तेग बहादुर नगर में श्री गुरु नानक देव जी का 550वां प्रकाश पर्व श्रद्धापूर्वक मनाया गया। इस दौरान पंजाब केसरी के मुख्य सम्पादक श्री विजय चोपड़ा गुरु चरणों में नतमस्तक हुए। बीती रात सजे दीवान में भाई जसपाल सिंह हजूरी रागी सचखंड श्री दरबार साहिब और भाई फतेह सिंह के जत्थे ने अमृत कीर्तन की वर्षा की जबकि ज्ञानी सर्बजीत सिंह ने गुरमत विचारों द्वारा संगतों को इतिहास के बारे में जानकारी दी। 
PunjabKesari, Vijay Chopra ji, Sri Vijay Chopra
वहीं, पंजाब केसरी के मुख्य सम्पादक श्री विजय चोपड़ा ने 550वें प्रकाश पर्व की बधाई देते हुए कहा कि श्री गुरु नानक साहिब हर वर्ग धर्म के सांझे गुरु थे। उनका उद्देश्य और उपदेश सिर्फ मानवता की भलाई करना था। 

उन्होंने करतारपुर साहिब कॉरिडोर खुलने पर खुशी का इजहार करते हुए कहा कि कॉरीडोर खोलने में मुख्य तौर पर नवजोत सिंह सिद्धू का अहम योगदान रहा है। श्री चोपड़ा ने कहा कि गुरुद्वारा 9वीं पातशाही प्रबंधक कमेटी द्वारा मानवता की सेवा करते हुए चैरीटेबल अस्पताल भी चलाया जा रहा है जोकि सराहनीय कार्य है। इस स्थान पर नतमस्तक होकर जो आनंद महसूस हुआ है, वह शब्दों में बयान नहीं किया जा सकता। गुरबाणी सुनकर बड़ा आनंद आया है। गुरबाणी के अर्थों सहित स्क्रीन पर दिखाने से मुश्किल शब्दों के अर्थों का पता चलता है। 
PunjabKesari, करतारपुर साहिब कॉरिडोर, Kartarpur Sahib Corridor
श्री चोपड़ा ने कहा कि गुरुद्वारा में सफाई और प्रबंध देखकर मन प्रसन्न हुआ। अंत में गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान जगजीत सिंह गाबा ने विजय चोपड़ा और इकबाल सिंह अरनेजा को सिरोपा देकर सम्मानित किया। 

इस मौके पर मनजीत सिंह ठुकराल, जगजीत सिंह लायलपुरी, रविंद्र सिंह खुराना, निर्मल सिंह बेदी, अमरीक सिंह चावला, दविंद्र सिंह स्वीटी, सुरजीत सिंह सस्ता आयरन, हरजीत सिंह काहलों, सतजोत सिंह बराड़, परमजीत सिंह पहलवान, हरजिंद्र सिंह लैंडलार्ड हाजिर थे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jyoti

Recommended News

Related News