आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

punjabkesari.in Sunday, Jul 12, 2020 - 07:40 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Today Birthday Prediction:
आज आप के जन्मदिन की आप को बहुत शुभकामनाएं। 12 जुलाई में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 3 होता है। जिन के स्वामी बृहस्पति देव हैं। मूलांक 3 वाले जातक धर्मपरायण व कर्तव्यनिष्ठ होते हैं। इनमें मुख्यतः व्यवहारिक ज्ञान व समझ सहज रूप से देखने को मिलती है। ये लोग बड़े भाई, पिता, घर के बड़े बुजुर्गों का आदर करते हैं। इनमें सात्विक गुणों का समावेश होता है। आज जिन लोगों का जन्मदिन है, इस वर्ष उन्हें बहुत से बदलाव देखने को मिलेंगे। आपको चाहिए कि पूरे मन से इन परिवर्तनों को अपनाएं। ये बदलाव आपके आस पास होने के साथ-साथ आपमें स्वयं में भी सम्भव हैं।

इस साल यदि आप कोई नया कौशल या कला सीखना चाहते हैं तो समय शुभ है। जुलाई का समय शिक्षा के लिए उत्तम है, विद्यार्थियों के लिए परामर्श है कि मन लगाकर अध्ययन करें। अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। अगस्त का महीना कुछ उलझन भरा रहेगा। मानसिक तनाव की स्थिति बन रही है। सतर्कता व संयम से समय व्यतीत करें। सितम्बर व अक्टूबर के माह में वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं। समय के सदुपयोग के लिए आलस्य का त्याग आवश्यक है।

नवम्बर के महीने में नौकरी में तरक्की होगी। सरकारी विभाग से लाभ प्राप्ति की संभावना है। दिसम्बर के महीने में यात्राएं सम्भव हैं, वर्तमान स्थिति को देखते हुए स्वास्थ्य का ख्याल रखें। मन विचलित रहेगा। वर्ष 2021 का शुरुआती समय कारोबार में सफलता देगा। संगीत कला में रुचि बढ़ सकती है। मार्च के माह में किसी बुरी आदत से बचें। व्यायाम व योग शरीर और मन दोनों के लिए लाभप्रद रहेगा। अप्रैल का महीना शिक्षा के लिए अच्छा है। नौकरी पेशे व कारोबार में तरक्की प्राप्ति के योग बनते हैं। मई के महीने में घर के बड़ों की सलाह से किसी नए कार्य की शुरुआत की जा सकती है।

इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए मंगलवार के दिन हनुमान जी के चरणों से सिंदूर लेकर उसका तिलक करें। बंदरों को गुड़ व चना खिलाएं। छोटे भाई बहनों के साथ प्रेम से रहें। किसी कन्या को यथासम्भव भोजन करवाएं। तुलसी के पौधे को जल दें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jyoti

Recommended News

Related News