छत्तीसगढ़ : अपनी पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में दोस्त की हत्या
punjabkesari.in Sunday, Jan 16, 2022 - 08:21 PM (IST)
रायपुर, 16 जनवरी (भाषा) छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक 22 वर्षीय व्यक्ति ने अपनी पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में अपने दोस्त की हत्या कर दी। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
धरसिनवा थाना प्रभारी के. के. बाजपेई ने कहा कि मुंगेली जिले के दुलेश्वर पात्रे (22) को शक था कि उसकी पत्नी के साथ उसके दोस्त मनोज कुमार (39) का अवैध संबंध था। मनोज पंजाब का रहने वाला था।
उन्होंने कहा, ‘‘कुमार का शव 14 जनवरी को बरामद किया गया था। जांच का दायरा पात्रे के इर्द-गिर्द था, जिसने पहले तो पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया, लेकिन बाद में उसने कुमार की मोहदा गांव में गला घोटकर हत्या करने की बात स्वीकार कर ली।’’
यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।