Motivational Concept: ‘असफलता से निराश न हों’

punjabkesari.in Sunday, Jun 27, 2021 - 10:44 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
स्कॉटलैंड के राजा रोबर्ट ब्रूस ने अपने समय में कई युद्ध जीते लेकिन एक बार वह अपने शत्रुओं से युद्ध में बुरी तरह पराजित हुआ। उसके अधिकतर सैनिक मारे गए अथवा बंदी बना लिए गए। उसके महल पर शत्रु सेना का कब्जा हो गया। वह अपने परिवार से भी बिछुड़ चुका था। बस अपनी जान बचाकर युद्ध क्षेत्र से जंगल की ओर भाग गया। शत्रु सेना जंगल में भी उसका पीछा कर रही थी।

 ब्रूस घने जंगल में सुरक्षित आश्रय खोजता हुआ एक गुफा में जा पहुंचा। यह जगह उसे अपनी जान बचाने के लिए उपयुक्त लगी। राजा जैसे-तैसे वहां रहने लगा। वह पूरी तरह हताश व निराश हो चुका था। एक दिन ब्रूस ने देखा कि एक मकड़ी गुफा के प्रवेश द्वार पर जाला बुन रही थी। वह कुछ दूर चलती, जाला बनाती और फिर गिर पड़ती।

 ब्रूस इस दृश्य को बड़े ध्यान से देखता रहा। ‘बेचारी’ राजा ने आह भरते हुए कहा। वह सोचने लगा, ‘‘ शायद यह मकड़ी भी मेरी जैसी परिस्थिति में है। ब्रूस के आश्चर्य का ठिकाना न रहा जब उसने देखा कि अंतत मकड़ी ने अपना जाला बुनकर पूरा कर ही लिया।’’

ब्रूस मकड़ी के बार-बार असफल होने पर भी प्रयत्न न छोडऩे से प्रेरित होकर अपने राज्य के लिए पुन: लड़ने का मन बना लिया था। उसने फिर सेना संगठित की, नई रणनीति तैयार की और फिर शत्रु पर विजय हासिल की। अत: असफलता से निराश होने की अपेक्षा उसे प्रेरणा बनाकर निरंतर प्रयास करते रहें, तो सफलता अवश्य मिलती है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jyoti

Recommended News

Related News