PGI का खुलासा : महाराष्ट्र, दिल्ली के बाद चंडीगढ़ की सबसे खराब स्थिति

punjabkesari.in Saturday, May 09, 2020 - 09:42 AM (IST)

चंडीगढ़ (अर्चना) : कोरोना संक्रमित शहरों की लिस्ट में चंडीगढ़ अब महाराष्ट्र और दिल्ली के बाद तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। 5 दिन से शहर में कोरोना पेशैंट्स कौ संख्या लगातार बढ़ती जा रही है और ऐसा अनुमान है कि आने वाले दिनों में यह संख्या और बढ़ सकती है। 

पी.जी.आई. द्वारा जारी आंकड़े कहते हैं कि चंडीगढ़ में मौजूदा समय में कोरोना संक्रमण के आंकड़े 40 को पार कर गए हैं, जबकि यहां की जनसंख्या के हिसाब से यहां 25 से लेकर 30 कोरोना पॉजीटिव पेशैंट्स ही होना चाहिए थे जबकि ऐसा नहीं हुआ, यहां लगातार कोरोना पेशैंट्स का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। 

पी.जी. आई. के गैस्ट्रो एंट्रोलॉजी विभाग के एच.ओ. डी. प्रो.रकेश कोच्छड़ का कहना है कि कोरोना संक्रमण के लिहाज से महाराष्ट्र और दिल्‍ली की स्थिति ही खराब मानी जा रही थी परंतु अगर चंडीगढ़ की प्रति लाख आबादी के अनुरूप आंकलन किया जाए तो चंडीगढ़ का नंबर उनके बाद आ गया है। 

चंडीगढ़ में एक लाख आबादी में 2.70 प्रतिशत कोरोना पेशैंट्स हैं। महाराष्ट्र में एक लाख आबादी में 15.76 प्रतिशत पेशैंट्स हैं, दिल्ली में 13.3 प्रतिशत पेशैंट्स, गुजरात में 11.2, पंजाब में 5.9, केरल में 1.42 और देश में एक लाख पर 4.5 प्रतिशत पेशैंट्स हैं। चंडीगढ़ से तो केरल, गुजरात, पंजाब की स्थिति बेहतर है।

शहर के लोग नहीं संभले तो फूट सकता है कोरोना बम :
प्रो. कोच्छड़ का कहना है कि चंडीगढ़ प्रशासन को कोरोना पेशैंट्स के बढ़ते ग्राफ को देखते हुए ज्यादा काम करने की जरूरत है। कालोनियों के लोग आज भी सोशल डिस्टेंसिंग को लेकर जागरूक नहीं हैं। कालोनियों के लोगों को जागरूक करने के लिए तेजी दिखानी होगी। दुकानें और बाजारों को खोलने से पहले सावधानी बरतनी होगी। लोग शराब की दुकानों पर भीड़ लगाकर खड़े होने लगे हैं, उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए। 

इधर प्रशासन के अधिकारी भी कहते हैं कि चंडीगढ़ में कोरोना संक्रमितों के आंकड़े बढऩे का खतरा बढ़ रहा है इसीलिए चंडीगढ़ में आपात स्थिति के लिए ना सिर्फ अस्पतालों बल्कि हॉस्टल, धर्मशालाओं, हैल्थ सैंटर्स में 3600 पेशैंट बैड्स की व्यवस्था कर ली गई है। परंतु अगर लोग एक-दूसरे से दूरी बनाकर सावधानी रखें तो कोरोना बम को फूटने से रोका जा सकता है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Priyanka rana

Recommended News

Related News