सी.एच.बी. दूसरे फेज में 79 रैजीडैंशियल प्रॉपर्टी की करेगा ई टैंडरिंग

punjabkesari.in Thursday, May 13, 2021 - 09:20 PM (IST)

चंडीगढ़, (राजिंद्र शर्मा) : चंडीगढ़ हाऊसिंग बोर्ड (सी.एच.बी.) दूसरे फेज के तहत शहर के चार सैक्टरों में बनी अपनी 79 रैजीडैंशियल प्रॉपर्टी को बेचने के लिए ई-टैंडरिंग करने जा रहा है। बोर्ड ने इसके लिए प्रॉपर्टी के रिजर्व प्राइस की डिटेल जारी कर दी है। 17 मई से लोग टैंडर प्रक्रिया में हिस्सा ले सकेंगे और 31 मई तक अपनी बिड सबमिट कर सकेंगे। 1 जून को सुबह 10 बजे बिड ओपन की जाएगी और जिस मकान के लिए जिसकी बोली सबसे ज्यादा होगी, उसे मकान बेच दिया जाएगा।


बयाना राशि बैंक में जमा करानी होती है
सी.एच.बी. अब तक ई-नीलामी के जरिये आवासीय व व्यावसायिक संपत्तियों की नीलामी करता था, लेकिन अब बेहतर प्रस्तावों और गोपनीयता को बरकरार रखने के लिए टैंडरिंग का सहारा ले रहा है। चंडीगढ़ प्रशासन की ई-टैंडरिंग वैबसाइट पर 31 मई शाम 6 बजे तक बोली जमा कराई जा सकती है। सैक्टर-38 वेस्ट, 49, 51 और 63 में ये मकान मौजूद हैं। सी.एच.बी. के अधिकारियों का कहना है कि ई-नीलामी में बयाना राशि बैंक में जमा करानी होती थी। उसके बाद बोर्ड द्वारा उस राशि को मंजूरी दी जाती थी और फिर वह बोली लगाता था। इससे बोलीदाता की गोपनीयता खत्म हो जाती थी। ई-नीलामी में भाग लेने के लिए पहले पंजीकरण कराना होता है। उसके बाद ही वह नीलामी की प्रक्रिया में शामिल हो सकता था। जबकि ई-टैंडरिंग में दिए गए समय के बीच कोई भी बोली लगा सकता है और अपनी बोली में बदलाव भी कर सकता है।

अन्य राज्यों के लोग, एन.आर.आई. भी लगा सकेंगे बोली  
बोर्ड ने यह साफ किया है कि 18 वर्ष से ऊपर देश के किसी भी राज्य में रहने वाला व्यक्ति इस ई-टैंडरिंग की प्रक्रिया में भाग ले सकता है। मकान खरीदने के लिए एन.आर.आई. भी बोली लगा सकते हैं। बोर्ड ने कहा है कि जो भी आरक्षित मूल्य तय किया गया है, उसके अनुसार सबसे ज्यादा बोली लगाने वाले व्यक्ति को ही मकान बेचा जाएगा। प्रत्येक बोलीदाता को दो लाख रुपए बयाना राशि जमा करानी होगी, जिसे ऑनलाइन जमा कराया जा सकता है। इसके बाद ही वह अपनी बोली जमा कर पाएगा। 18, 21, 25 और 28 मई को सुबह 10 बजे से लेकर शाम 5 बजे के बीच सैक्टर-38 वेस्ट, 49, 51 और 63 में जाकर मकानों को देखा जा सकता है। सभी मकानों का नंबर और उसकी कीमत बोर्ड की वैबसाइट पर अपलोड की गई है।

25 प्रतिशत अमाऊंट जमा नहीं करवाया, 6 बिडरों का ई.एम.डी. अमाऊंट ज़ब्त
इससे पहले की गई ई टैंडरिंग में 36 प्रॉपर्टी के लिए 105 बिड आई थी। इसके बाद सबसे अधिक बोली लगाने वालों को 5 दिन में बिड का 25 प्रतिशत अमाऊंट जमा करवाने के निर्देश दिए थे। लेकिन 6 बिडरों ने ये राशि जमा नहीं करवाई। जिसके चलते प्रत्येक बिडर का ई.एम.डी. अमाऊंट 2 लाख रुपए जब्त कर लिया गया और इन 6 प्रॉपर्टी को दोबारा खाली प्रॉपर्टी की लिस्ट में शामिल कर लिया गया है।

एरिया                          रिजर्व प्राइस 
सैक्टर-63 (एक बैडरूम)   44 लाख
सैक्टर-63 (दो बैडरूम)    67 लाख 30 हजार
सैक्टर-63 (तीन बैडरूम)   86 लाख
सैक्टर-63 (ई.डब्ल्यू.एस.)   23 लाख 44 हजार
सैक्टर-51 (एम.आई.जी.)    84 लाख
सैक्टर-49 (दो बैडरूम)    69 लाख
सैक्टर-49 (एक बैडरूम)   39 लाख 38 हजार
सैक्टर-49 (ईडब्ल्यूएस)   25 लाख
सैक्टर-38 वेस्ट (ईडब्ल्यूएस) 24 लाख 35 हजार
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

ashwani

Recommended News

Related News