नेता सुभाष चंद्र जी ने जहां तिरंगा फहराया वहां पीएम मोदी ने जाकर राष्ट्र का ध्यान आकर्षित किया : अनिल विज

punjabkesari.in Sunday, Jan 23, 2022 - 06:01 PM (IST)

चंडीगढ़, (अर्चना सेठी) परामक्रम दिवस पर हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने अम्बाला छावनी के सुभाष पार्क में तेज हवाओं व बारिश में नेता सुभाष चंद्र बोस जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। उन्होंने नेता जी की 12 फुट ऊंची प्रतिमा के समक्ष सैन्य अंदाज में ‘सैल्यूट’  कर ‘जयहिंद’ उद्घोष किया। इस अवसर पर गृह मंत्री विज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर आज 23 जनवरी नेता सुभाष चंद्र बोस जी के जन्मदिवस को पराक्रम दिवस के तौर पर मनाया जा रहा है और इसे आगे भी मनाया जाता रहेगा। गौरतलब है कि 17 एकड़ में फैला सुभाष पार्क पूर्णत: नेता जी को समर्पित है जिसे गृह मंत्री अनिल विज के प्रयासों से नया रूप दिया जा सका है। 

जहां नेता जी ने जहां तिरंगा फहराया वहां पीएम मोदी ने जाकर राष्ट्र का ध्यान आकर्षित किया 
नेता जी सुभाष चंद्र बोस जी ने 30 अक्टूबर 1943 में अंडमान निकोबार में जहां पर तिरंगा फहराया था, वहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने  जाकर सारे राष्ट्र का ध्यान उसकी ओर आकर्षित किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर इस दिवस को 23 जनवरी को पराक्रम दिवस के तौर पर मनाया जाता है और आगे भी इसे मनाया जाता रहेगा। 

पिछले 20 वर्षों से पार्क में हम मना रहे नेता जी का जन्म दिवस 
गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि आज नेता जी के जन्मदिवस पर सारा राष्ट्र नेता जी सुभाष चंद्र बोस जी को नमन करता है। उन्होंने कहा हम पिछले पिछले 20 वर्षों से सुभाष पार्क में नेता जी का जन्मदिवस मनाते आ रहे हैं। नेता जी को समर्पित अम्बाला में हरियाणा का सबसे सुंदर सुभाष पार्क यहां पर बनाया गया है, जहां रोज हजारों आदमी उनसे प्रेरणा लेने के लिए यहां पर आते हैं।


गृह मंत्री विज ने कहा कि आजादी की लड़ाई बहुत लोगों ने लड़ी, मगर नेता जी ने अंग्रेज हकूमत के खिलाफ लड़ाई लड़ी जिसका कभी सूरज डूबता नहीं था। उसके खिलाफ सशस्त्र युद्ध हिंदुस्तान को आजाद कराने के लिए किया। नेता जी ने सिंगापुर में आजाद हिंद सरकार का गठन भी कर दिया था, वह स्वयं उसके प्रधानमंत्री बने और नौ देशों ने उनको मान्यता भी प्रदान कर दी थी। आजाद हिंद फौज ने हिंदुस्तान के अंडेमान निकोबार में हमला करके उसे अंग्रेजों से मुक्त करवाया और अपना तिरंगा इस भारत भूमि पर सबसे पहले नेता जी ने फहराया। नेता सुभाष चंद्र बोस जी ने अपना बैंक, करंसी और डाक टिकटें भी बना दी थी। यह उनकी महान सोच थी, आज सारा राष्ट्र उनको नमन करता है।


गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने अपनो को छोड़कर बाकि जितने भी लोगों ने आजादी की लड़ाई में अपना योगदान दिया, उसका कांग्रेस ने कभी जिक्र तक नहीं किया। स्वतंत्रता सेनानियों  को जो स्थान मिलना चाहिए था कांग्रेस ने उन्हें वह स्थान नहीं दिलवाया। मगर, भारतीय जनता पार्टी यह काम करेगी और एक-एक स्वतंत्रता के वीर सेनानियों, अनसंग हीरोज जिनकी याद में कभी भी गीत नहीं गाए गए उनको यदोचित सम्मान दिलाएगी। 

17 एकड़ में फैला सुभाष पार्क, गृह मंत्री की बदौलत नया रूप दिया गया पार्क को
हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज के प्रयासों से अम्बाला छावनी में नेता जी सुभाष चंद्र बोस पार्क को नया और आधुनिक रूप दिया जा सका है। 17 एकड़ में फैला यह पार्क प्रदेश का ऐसा पहला पार्क है जोकि पूरी तरह से नेता जी को समर्पित है। गृह मंत्री अनिल विज के प्रयासों से लगभग 20 वर्ष पूर्व स्थापित किया गया था। मगर कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में पार्क की दशा बदहाली के कागार पर पहुंच गई। 2014 में सत्ता में आते ही गृह मंत्री अनिल विज ने पार्क की सूरत को बदलने की कवायद शुरू की और आज यह पार्क प्रदेश के निहायत खूबसूरत पार्कों में शुमार हो गया है जहां प्रदेशभर से लोग सैर सपाटे और इसकी खूबसूरती को निहारने के लिए आते हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Archna Sethi

Recommended News

Related News