‘इस साल तीसरी बार खोले गए सुखना के फ्लड गेट’

punjabkesari.in Wednesday, Sep 22, 2021 - 01:08 AM (IST)

चंडीगढ़, (विजय गौड़): सुखना लेक का वाटर लैवल मंगलवार सुबह एक बार फिर 1163 फीट तक पहुंच गया। इस वजह से चंडीगढ़ प्रशासन ने मंगलवार सुबह लेक के तीन फ्लड गेट खोल दिए। इस साल यह तीसरा मौका है, जब प्रशासन को रैगुलैट्री एंड के गेट खोलने पड़े। इससे पहले 9 और 14 अगस्त को भी ये गेट खोले गए थे। यू.टी. इंजीनियरिंग विभाग से मिली जानकारी के अनुसार गेट को दोपहर तीन बजे बंद कर दिया गया। उस समय लेक का वाटर लैवल 1162.8 फीट हो गया था। लेक के कैचमैंट एरिया से लगातार पानी आ रहा है। यही कारण है कि अगर फिर से वाटर लैवल बढ़ा तो गेट खोल दिए जाएंगे। 

 


प्रशासन की ओर से लेक के आसपास के रिहायशी इलाके में रहने वाले लोगों को सूचित भी किया गया। मोहाली प्रशासन को भी लेक के गेट खोलने की पहले ही जानकारी दे दी गई थी। पिछले साल मानसून में लेक का वाटर लैवल 1163.4 फीट तक पहुंच गया था। उस समय प्रशासन ने तीन में से दो गेट खोल दिए थे। इसकी वजह से मोहाली के अंतर्गत आने वाले बलटाना में जलभराव की स्थिति बन गई थी। वही स्थिति फिर न बने, इसके लिए पानी सीमित मात्रा में छोड़ा जा रहा है।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

AJIT DHANKHAR

Recommended News

Related News